विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

पतंजलि पर ट्वीट कर बुरे फंसे जावेद जाफरी, सोशल मीडिया पर किसी ने दी नसीहत तो किसी ने पूछी साइंस की नॉलेज

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) के एक ट्वीट ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स निशाने पर ला दिया है. जावेद जाफरी ने पतंजलि के नमक पर एक जोक शेयर किया था.

Also Read in
पतंजलि पर ट्वीट कर बुरे फंसे जावेद जाफरी, सोशल मीडिया पर किसी ने दी नसीहत तो किसी ने पूछी साइंस की नॉलेज
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi)
  • अपने चुटकुले को लेकर बुरे फंसे जावेद जाफरी
  • ट्वीट कर पतंजलि नमक पर शेयर किया था चुटकुला
  • अपने ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए जावेद जाफरी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) अकसर अपने कॉमिक एक्ट्स और मजेदार ट्वीट्स के लिए पहचाने जाते हैं. हालांकि जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) के एक ट्वीट ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया है. दरअसल, इस ट्वीट में जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने 'पतंजलि' के नमक से जुड़ा एक चुटकुला सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उनका यह चुटकुला सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने बॉलीवुड एक्टर को ज्ञान देना और ट्रोल करना शुरू कर दिया. हालांकि, अपने ट्वीट में जावेद जाफरी ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहे. 

Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे संग डांस कर रहे थे निरहुआ, तभी बाल खींचने लगी भोजपुरी एक्ट्रेस- देखें Video

जावेद जाफरी   (Jaaved Jaaferi) के ट्विटर पर शेयर हुए पतंजलि के चुटकुले में लिखा था, 'पतंजलि नमक का पैकेट कहता है कि ये बना है 2500 साल पुरानी हिमालय की चट्टान से और इसकी एक्सपायरी 2019 में ही है. हे भगवान, बाबा बिल्कुल सही समय पर इसे खोद लाए, नहीं तो हिमालय पर ही यह एक्सपायर हो जाता.' 

Bhojpuri Cinema: सावन पर खेसारी लाल यादव लाए 'जेसीबी छोरी देवघर चली जी', बोल बम के गाने ने मचाई धूम- देखें Video

जावेद जाफरी  (Jaaved Jaaferi) के इस चुटकुले को न पसंद करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'खाद्य पैकेजिंग की तकनीक के बारे में जाने बिना आप ट्वीट कर रहे हैं. अगर आपके पास समय है तो कृप्या भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की वेबसाइट पर पढ़ें. इसके बाद आप उपयोग के लिए दी हुई तारीख के बारे में समझ पाएंगे.' इस ट्वीट का जवाब देते हुए जावेद जाफरी ने भी एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने लिखा, 'कॉमेडी और व्यंग्य के ज्ञान के बिना आप ट्वीट कर रहे हैं. अगर आपके पास समय है, तो कृप्या कॉमे़डी वेबसाइट से इसके बारे में पढ़ें, तब आप समझेंगे कि चुटकुले क्या होते हैं.' 

हेमा मालिनी ने संसद में लगाया झाड़ू तो धर्मेंद्र बोले, अनाड़ी लग रही थी...

इसके अलावा एक यूजर ने जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) की साइंस नॉलेज के बारे में बताते हुए कहा, 'नमक के दाने नमी सोखते हैं, लेकिन चट्टानों में ये चीज कम होती है. कभी साईंस पढ़ी है आपने?' इस तरह जावेद जाफरी के चुटकुलों पर यूजर्स ने सवालों और नसीहतों की झड़ी की लगा दी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaaved Jaaferi, Jaaved Jaaferi Twitter, Patanjali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com