विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2021

जन्नत जुबैर ने वीडियो शेयर कर दिखाया स्टाइल, तो फैन्स बोले- गाड़ी का किराया कितना दिया है...

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी लग्जरीयस लाइफस्टाइल दिखाती हुई नजर आ रही हैं. जन्नत के इस वीडियो पर यूजर जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

जन्नत जुबैर ने वीडियो शेयर कर दिखाया स्टाइल, तो फैन्स बोले- गाड़ी का किराया कितना दिया है...
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय नजर आती हैं. अकसर वह अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं. जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) इन दिनों दुबई में हैं और वहां से अपनी हर गतिविधि फैन्स के साथ साझा कर रही है. जन्नत अपनी पोस्ट के माध्यम से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हालही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उनका अंदाज बड़ा शानदार लग रहा है. वीडियो में उनकी लग्जरीयस लाइफस्टाइल देख फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जन्नत 'टेरेप्लेनेट' के ऑरिजनल ऑडियो पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जन्नत पहले चलते हुए आती हैं और अपनी लग्जरी कार के पास आती हैं. उन्होंने इस वीडियो में ग्रीन कलर का एक शानदार ड्रेस पहना हुआ है. उनका स्टाइल एकदम जबरदस्त लग रहा है. जन्नत इस वीडियो में अपनी लग्जरीयस लाइफस्टाइल दिखा रही हैं. यूजर उनके इस वीडियो को देख खूब रिएक्शन दे रहे हैं. किसी को उनका यह स्टाइल पसंद आ रहा है, तो कोई उनका मजाक उड़ा रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'एक दिन के लिए कार का कितना रेंट दिया है', तो किसी ने कहा 'कुछ और काम नहीं है बस ऐसे वीडियो बनाते रहती हैं'. 

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) के इस वीडियो पर अब तक 7 लाख से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर करीब 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. जन्नत के काम की बात करे तो, उन्होंन छोटे पर्दे से साल 2009 में कलर्स टीवी के शो ‘फुलवा' से शुरुआत की थी. जिसके बाद वह 'भारत का वीर पुत्र: महाराणा प्रताप' और 'तू आशिकी' में नजर आई थीं. जन्नत जुबैर बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' और 'लव का द एंड' में भी नजर आ चुकी हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannat Zubair, Jannat Zubair Age, Jannat Zubair Video Viral, Jannat Zubair Post, Jannat Zubair Instagram, Jannat Zubair In Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com