विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2023

PHOTOS: खूबसूरत साड़ी और नथ पहनकर जान्हवी कपूर ने फोटोशूट में दिखाई अदाएं, रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी हार बैठे दिल 

Janhvi Kapoor Latest Photoshoot Pics Viral: जान्हवी कपूर इन दिनों अपने फोटोशूट की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती दिख रही हैं. इसी बीच उन्होंने नथ पहने कुछ खूबसूरत फोटो से फैंस का दिल जीत लिया है. वहीं उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड भी रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाए हैं.

PHOTOS: खूबसूरत साड़ी और नथ पहनकर जान्हवी कपूर ने फोटोशूट में दिखाई अदाएं, रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर भी हार बैठे दिल 
जान्हवी कपूर ने शेयर की नई फोटोशूट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अपने नए नए फैशन से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. इसी बीच उनके नए फोटोशूट ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है. दरअसल, जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने हाल के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं. इस पर फैंस और सेलेब्स का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. हालांकि एक रिएक्शन से लोगों की नजर नहीं हट रही है. फोटो पर जान्हवी कपूर के रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी कमेंट किया है.

कुछ ही घंटों पहले जान्हवी कपूर ने अपने फोटोशूट की झलक फैंस को दिखाई है, जिसमें वह ब्राउन साड़ी पहने दिख रही हैं. वहीं इसके साथ बैकग्राउंड भी मैचिंग का है. वहीं इसकी साथ उन्होंने नाक की नथ पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस फोटो के साथ जान्हवी कपूर ने कैप्शन में मिट्टी के दीये के इमोटिकॉन शेयर किया है. जान्हवी कपूर की इन ग्लैमरस तस्वीरों पर फैंस और सेलेब्स के ढेरों लाइक्स और कमेंट्स आए हैं. इनमें गौर करने वाला कमेंट उनके रुमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का है, जिन्होंने दिल का इमोटिकॉन कमेंट पर शेयर किया है.

इसके अलावा अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने लिखा, "ब्रो और फायर का इमोजी शेयर किया है. वहीं उनके पिता बोनी कपूर और काफी सेलेब्स ने हार्ट इमोजी की पोस्ट पर बहार लगा दी है. वहीं फैंस की बात करें तो एक यूजर ने गाने का लिरिक्स लिखे एक ही दिल है एक ही जान है सब तुमपे कुर्बान है. दूसरे यूजर ने लिखा, यार मेरे एग्जाम आ रहे हैं ऐसा मत करो जान्हवी जी. मैं बह जाउंगा और इन एग्जाम में रह जाउंगा. ऐसे ही कई फैंस ने फनी रिएक्शन भी शेयर किए हैं. 

6tujfmt

बता दें, जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया कई बार साथ पार्टी और वेकेशन पर देखे गए है, जिसके कारण दोनों इन दिनों रिलेशनशिप में होने की खबरों में हैं. हालांकि यह कितना सच है इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor In Nosering, Janhvi Kapoor Saree Photoshoot, Janhvi Kapoor Latest Photoshoot, Janhvi Kapoor Update, Janhvi Kapoor News, Janhvi Kapoor Boyfriend, Janhvi Kapoor Rumored Boyfriend, Ndtv Bollywood, Ndtv India, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Bollywood News,  Shikhar Pahariya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com