विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2021

जाह्नवी कपूर और मेकअप आर्ट‍िस्ट के बीच जमकर हुई बहसबाजी, अर्जुन कपूर ने भी किया रिएक्ट- देखें Video

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो को शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है.

जाह्नवी कपूर और मेकअप आर्ट‍िस्ट के बीच जमकर हुई बहसबाजी, अर्जुन कपूर ने भी किया रिएक्ट- देखें Video
जाह्नवी कपूर का लेटेस्ट वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बेहद पसंद है. एक्ट्रेस नियमित अंतराल पर अपने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. जाह्नवी कपूर ने फिर से एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मेकअप आर्ट‍िस्ट से बहस करती नजर आ रही हैं. दोनों के बहस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जाह्नवी कपूर का वीडियो खूब देखा जा रहा है और साथ ही फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं. जाह्नवी कपूर के भाई और एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस पर कॉमेंट किया है.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का यह वीडियो दरअसल फेक वर्बल फाइट है. उन्होंने इस वीडियो में बिग बॉस 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा और सोनाली नगरानी की बहसबाजी की नकल अपनी मेकअप आर्ट‍िस्ट के साथ मिलकर उतारी है. वीडियो को शेयर कर जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा है: "आपको क्या लगता है कि मुझे मदद की जरुरत है." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर अर्जुन कपूर ने साइलेंट इमोजी पोस्ट की और 'हां' लिखा है.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और उनके अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस के काम के बारे में बात करें तो उन्होंने ईशान खट्टर के साथ साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसी साल उनकी  हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' भी रिलीज हुई थी. अब वे जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जेरी' में नजर आएंगी. फैंस को इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है.

Chhorii Movie Review: जानें कैसी है Nushrratt Bharuccha की Horror Movie

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Video, Janhvi Kapoor Viral Video, Janhvi Kapoor Make Up Artist, Janhvi Kapoor Fight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com