विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2022

जाह्नवी कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, येलो स्विमसूट में मालदीव में चिल करती दिखीं एक्ट्रेस

जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. अक्सर सादगी भरे अंदाज में नजर आने वाली जान्हवी कपूर के इनदिनों सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार छाए हुए हैं.इन तस्वीरों में दीवा येलो कलर का स्विमसूट पहने बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही हैं.

जाह्नवी कपूर ने शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, येलो स्विमसूट में मालदीव में चिल करती दिखीं एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस तस्वीरों को देख हैरान रह गए फैन्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की ग्लैमरस तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं. दरअसल इन दिनों जाह्नवी कपूर मालदीव वेकेशन पर हैं जहां से लगातार वो अपनी स्टनिंग और सिजलिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. जाह्नवी कपूर के ये ग्लैमरस अवतार फैंस के होश उड़ा रहे हैं. वैसे तो इन दिनों जाह्नवी कपूर का हर लुक फैंस को दीवाना बना रहा है लेकिन उनकी लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें तो सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई हैं. चलिए देखते हैं जाह्नवी कपूर का ये होश उड़ा देने वाला लुक. 

मालदीव में दिखा जान्हवी का सिज़लिंग लुक 

जाह्नवी कपूर इन दिनों काम से दूर मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. अक्सर सादगी भरे अंदाज में नजर आने वाली जाह्नवी कपूर के इन दिनों सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार छाए हुए हैं. हाल ही में जान्हवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर अपनी लेटेस्ट सिजलिंग तस्वीरें पोस्ट की है. इन तस्वीरों में दीवा येलो कलर का स्विमसूट पहने बेहद ग्लैमरस और स्टनिंग लग रही हैं. समुंदर किनारे बैठी जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का इंटेंस लुक, उनकी उड़ती हुई चेहरे पर आती जुल्फें और उनका मस्ती भरा अंदाज उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है. इनमें से एक तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपने वेकेशन पर रिलैक्स करती हुई भी दिखाई दे रही हैं. 

जल्द दो और फिल्मों में नज़र आएंगी जान्हवी कपूर 

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेसी हेयर, इंद्रधनुषी आसमान और एंडलेस ओशियन'. आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर के लिए 2022 प्रोडक्टिव ईयर रहा. फिल्म 'गुडलक जेरी' के लिए उनके परफॉर्मेंस को खूब तारीफ मिली. इसके बाद वो फिल्म 'मिली' में नज़र आईं. अब जान्हवी की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं. वो पहले ही वरुण धवन के साथ बवाल की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और अब राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' पर काम कर रही हैं. वो फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Photos, जाह्नवी कपूर, Janhvi Kapoor Maldives Photos In Monokini Goes Viral, Janhvi Kapoor Maldives Album, Janhvi Kapoor Viral Photo Video, Janhvi Kapoor News, Janhvi Kapoor Instagram Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com