रविवार (20 सितंबर) को सन पिक्चर्स द्वारा जारी किए गए 'जेलर 2' की एक छोटी सी झलक में अभिनेत्री विद्या बालन कांता के रूप में एक दमदार किरदार निभाती नजर आ रही हैं. इसी के साथ हाथों में सिगरेट और नीली साड़ी में नजर आ रहीं विद्या का यह दमदार और प्रभावशाली अंदाज देखते ही देखते चर्चा का विषय बन चुका है.
अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर के साथ जारी की गई इस झलक में कांथा सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रही हैं. उनका अंदाज, साड़ी का पल्लू संभालने का तरीका और हाथ में पकड़ी सिगरेट के साथ कश लेती विद्या बालन का यह अंदाज उनके मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शा रहा है. गौरतलब है कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही 'जेलर 2' में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू समेत कई पुराने कलाकारों के साथ सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या के साथ विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं.
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'जेलर 2' दुनियाभर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. फिलहाल विद्या बालन के कांता के रूप में उनके परिचय के साथ ही फिल्म में उनके दमदार नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं