बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. इस श्रीलंकाई ब्यूटी ने अब भारतीय लोगों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली है और शायद यही वजह है कि जैकलीन का कोई भी पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस का एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जबरदस्त पोल डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में जैकलीन को पोल से लिपटकर शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है.
जैकलीन फर्नांडिस का यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के पेज से शेयर किया गया है. इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस चर्चा में बनी हुई हैं, तो उनके इस वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शन भी आ रहे हैं. वीडियो में आप जैकलीन को स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने पोल पर शानदार डांस करते हुए देख सकते हैं. जैकलीन वीडियो में जिस तरह से डांस कर रही हैं और एक हाथ से करतब दिखा रही हैं, उसे देख फैन्स ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. कुछ ही देर में एक्ट्रेस के वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि हाल ही में जैकलीन 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने के बाद चर्चा में आ गई थीं. वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वे सुकेश चंद्रशेखर के साथ देखी गई थीं. फोटो के सामने आने के बाद जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर लोगों से अपील की थी कि वे इस तरह से उनकी प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करके उनकी निजता का हनन न करें.
ये भी देखें: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Matsya Kaand की टीम से बातचीत | Ravi Dubey | MX Player
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं