विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2024

जैकी श्रॉफ जैसा दिखता है ये शख्स, हेयरस्टाइल और मूछें देखकर याद आ जाएंगे जग्गू दादा के जवानी के दिन

इन साहब का नाम राकेश लटोरा है. राकेश सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम पर खासे एक्टिव हैं. वह जैकी श्रॉफ के लुक में वीडियो बनाते हैं.

जैकी श्रॉफ जैसा दिखता है ये शख्स, हेयरस्टाइल और मूछें देखकर याद आ जाएंगे जग्गू दादा के जवानी के दिन
जैकी श्रॉफ का लुक अलाइक इंटरनेट यूजर्स को आया पसंद
Instagram
नई दिल्ली:

आज हम आपको पहली बार जैकी श्रॉफ यानी जग्गू दादा का लुक अलाइक दिखाने वाले हैं. आपने अब तक कई अजय देवगन, कई धर्मेंद्र और राजेश खन्ना देखे होंगे लेकिन आज हम आपको जिनसे मिलवा रहे हैं वो जैकी दादा के कमाल के डुप्लिकेट हैं. वही लंबे बाल, घनी मूंछें इन साहब ने तो जग्गू दादा के जवानी के दिनों की याद दिला दी. खासतौर पर अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको राम लखन वाले जैकी श्रॉफ याद आ जाएंगे. चलिए अब आपको इनसे मिलवा ही देते हैं. 

कौन हैं ये नकली जैकी श्रॉफ ?

इन साहब का नाम राकेश लटोरा है. राकेश सोशल मीडिया खासतौर से इंस्टाग्राम पर खासे एक्टिव हैं. वह जैकी श्रॉफ के लुक में वीडियो बनाते हैं और उनके फॉलोअर्स को ये वीडियो खूब पसंद आती हैं. फिलहाल ये वीडियो जो हम आपको दिखा रहे हैं ये भी इंटरनेट पर काफी हिट हुआ था. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग जैकी श्रॉफ के बारे में बात करते नहीं थक रहे. एक ने कमेंट किया, जिस जिस को जैकी श्रॉफ जैसा लगा वह लाइक करे. एक ने लिखा, आप जैकी श्रॉफ के गाने ही गाया करो और बिल्कुल वैसे ही दिखते हो. एक ने कमेंट किया, नाइस भाई सेम टू सेम. एक बोला, जैकी श्रॉफ का छोटा भाई.

वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?

जैकी श्रॉफ को लेकर काम के मोर्चे पर बात करें तो जग्गू दादा साल 2023 में जेलर में एक कैमियो रोल में नजर आए थे. इसके अलावा उनकी कोटेशन गैंग पर अभी काम चल रहा है. इस फिल्म को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. इसके अलावा चिरंजीवी की भोलाशंकर में उन्होंने साउथ स्टार के लिए हिंदी डबिंग की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jackie Shroff, Jackie Shroff Instagram, Jackie Shroff Look Alike, Jackie Shroff Hum Shakal, Jackie Shroff News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com