स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने भारत में कोरोना के बेतहाशा बढ़ते मामलों के कारण पैदा हुई ऑक्सीजन की किल्लत (Oxygen Shortage) पर वैश्विक सहयोग की अपील की है. थनबर्ग ने एक ट्वीट में कहा कि दुनिया भर के देशों को आगे बढ़कर कोरोना वायरस की महालहर का सामना कर रहे भारत की मदद करनी चाहिए. ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) की इस खबर पर बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने रिएक्शन दिया है. उनका ट्वीट खूब ध्यान खींच रहा है.
Greta Thunberg Seeks Global Response To India Oxygen Shortage, Says Situation Heartbreaking https://t.co/M33OD2CEH1
— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) April 24, 2021
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने ट्वीट में लिखा: "ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) ने भारत में ऑक्सीजन की कमी पर ग्लोबल रिस्पॉन्स की मांग की है. उन्होंने कहा है कि यह स्थिति दिल को झकझोर देने वाली है." जावेद जाफरी के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. गौरतलब है कि दिल्ली समेत देश भर के कई राज्य मेडिकल ऑक्सीजन (Oxygen Shortage), बेड, दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि कई म्यूटेंट वैरिएंट कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं. कोरोना के नियमों के प्रति लोगों की लापरवाही केकारण भी स्थिति भयावह हुई है. कोरोना के नए मामलों की सुनामी आने के बाद अस्पतालों में बेड, दवा और ऑक्सीजन की भयंकर कमी पैदा हो गई है. ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) पिछली बार भारत में किसान आंदोलन के दौरान ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रही थीं. उनके ट्वीट के साथ शेयर की गई टूलकिट को लेकर विवाद पैदा हो गया था. आरोप लगा था कि भारत विरोधी साजिश के तहत टूलकिट के जरिये अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से ट्वीट करवाए गए, ताकि इस मामले को उभारा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं