विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2023

Isha Ambani पति आनंद पीरामल के साथ पहुंचीं जैसलमेर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में होंगी शामिल

Isha Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच गई हैं.

Isha Ambani पति आनंद पीरामल के साथ पहुंचीं जैसलमेर, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में होंगी शामिल
ईशा अंबानी पहुंचीं जैसलमेर
नई दिल्ली:

उद्योगपति मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा अंबानी पति आनंद पीरामल के साथ जैसलमेर पहुंच गई हैं. वह कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंची हैं. इस तरह जैसलमेर फिल्म इंडस्ट्री और अन्य जाने-माने लोगों का पहुंचना जारी है. बताया जाता है कि ईशा अंबानी कियारा आडवाणी की बचपन की दोस्त हैं. ईशा अंबानी की एयरपोर्ट से बाहर आते हुए फोटो वायरल हो रही है. बता दें कि ईशा अंबानी से पहले शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ जैसलमेर पहुंचे थे. उनके साथ करण जौहर भी शादी में शामिल होने के लिए आ चुके हैं. वहीं मनीष मल्होत्रा भी कियारा आडवाणी के साथ ही जैसलमेर आए थे.

huuvmv88
0b5egg5o
uu12hg7g
ui5f82oo

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी को कुछ समय पहले ही विक्की कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा में देखा गया था. इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म 'भूल भुलैया' सुपरहिट रही थी. बताया जाता है कि कियारा आडवाणी एक फिल्म के लिए चार करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वह राम चरण की अगली फिल्म में भी दिखेंगी और कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' में भी दिखेंगी. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स भी इस साल रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, Manish Malhotra, Isha Ambani, Kiara Advani, Jaisalmer Airport, Sidharth Malhotra, Sidharth Malhotra Weds Kiara Advani, Kiara Advani Weds Sidharth Malhotra, Kiara Weds Sidharth, NDTV Hindi, NDTV India, Jaisalmer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com