विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2021

पिता Irrfan Khan को मिला विशेष अवॉर्ड तो फूट-फूटकर रोने लगे Babil, देखें Video

इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पिता Irrfan Khan को मिला विशेष अवॉर्ड तो फूट-फूटकर रोने लगे Babil, देखें Video
इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) हुए इमोशनल
नई दिल्ली:

दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाबिल अपने पिता को याद कर काफी इमोशनल हो रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (Filmfare Awards 2021) का है. इस दौरान इरफान को विशेष अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अवॉर्ड लेने उनके बेटे बाबिल (Babil) पहुंचे थे. इसी दौरान वो फूट-फूटकर रोने लगे हैं. बाबिल (Babil Video) के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.

बाबिल (Babil) के इस वीडियो को कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव, रितेश देशमुख और आयुष्मान खुराना दिवंगत एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) की जमकर तारीफ करते हैं. ऑडियंस में बैठे बाबिल अपने पिता की तारीफ सुनकर काफी इमोशनल हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे. बाबिल बाद में स्टेज पर पहुंचते हैं और पिता के मिले सम्मान को ग्रहण करते हैं.

बाबिल (Babil) ने इस दौरान यह भी कहा कि अपने पिता का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे. उनकी इन बातों को सुन सभी ताली बजाने लगते हैं. बाबिल के इस वीडियो पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि बाबिल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और उनके पोस्ट भी जमकर वायरल होते हैं. बाबिल फिलहाल लंदन में फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irrfan Khan, Irrfan Khan Son Babil, Babil, Irrfan Khan Son Babil Khan, Babil Video, Babil Gets Emotional, Filmfare Awards 2021, Babil Crying
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com