दिवंगत एक्टर इरफान खान का साल 2020 में निधन हो गया था, जिसके बाद फैंस और सेलेब्स काफी दुखी हुए थे. लेकिन अब उनकी फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' तीसरी पुण्यतिथि से एक दिन पहले 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर आ गया है. वहीं इसमें एक्टर की एक्टिंग की झलक देखकर फैंस एक बार फिर इमोशनल भी हो गए हैं.
एक्ट्रेस तिलोत्मा शोम ने ट्वीट कर मंगलवार को फिल्म को लेकर जानकारी दी है. इसके अलावा एक्टर के बेटे बाबिल खान ने भी पिता इरफान खान की फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है, जिस पर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ फैंस एक्टर को याद करते हुए इमोशनल हो गए हैं. इरफान खान की इस फिल्म को अनूप सिंह ने ही लिखा और डायरेक्ट किया है. ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' की कहानी एक स्वतंत्र युवा आदिवासी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे ईरानी एक्ट्रेस गोलशिफतेह फरहानी ने निभाया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें, इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को कैंसर के कारण निधन हो गया था. वहीं देश ही नहीं दुनियाभर में उनकी फिल्मों को फैंस ने सराहा है. चाहे वह लाइफ ऑफ पाई हो या द लंच बॉक्स. दिवंगत एक्टर की हर फिल्म बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती हैं.
एयरपोर्ट पर फैन्स के साथ खुशी से झूम उठे रणबीर कपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं