विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2024

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बेटी आइरा की शादी में एक्स वाइफ संग आमिर खान ने दिए पोज, देखें PICS

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Pics: आइरा खान और नुपूर शिखारे शादी के बाद फैमिली के साथ पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आए हैं.

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: बेटी आइरा की शादी में एक्स वाइफ संग आमिर खान ने दिए पोज, देखें PICS
आमिर खान ने एक्स पत्नियों के साथ दिए बेटी आइरा की शादी में पोज
नई दिल्ली:

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Pics: आइरा खान और नुपूर शिखारे की शादी हो गई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं. इसी बीच पैपराजी को पोज देते हुए कपल ने फैमिली संग खूब तस्वीरें खिचवाईं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं क्योंकि इनमें केवल आइरा खान नहीं बल्कि आमिर खान अपनी एक्स वाइफ्स के साथ भी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.  

वेडिंग सेरेमनी में आइरा खान और नुपुर शिखारे अपनी फैमिली के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पैपराजी के सामने आइरा के माता-पिता आमिर खान, रीना दत्ता और भाई जुनैद और आजाद को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा कुछ तस्वीरों में आमिर खान को उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी देखा जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

लुक की बात करें तो आइरा हल्के गुलाबी और नीले रंग के ट्रैडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दूल्हे नुपुर ने नीले रंग के कुर्ते में उन्हें कॉम्प्लीमेंट करते हुए नजर आ रहे थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

आमिर खान की बात करें तो वह शादी के लिए सेहरा के साथ ट्रैडिशनल आउटफिट में नजर आए. 

एक अन्य तस्वीर में, इरा और उनके पति नुपुर को आइरा के बड़े भाई जुनैद और छोटे  भाई यानी किरण राव के बेटे आज़ाद के साथ पोज़ देते हुए देखा जा सकता है.

गौरतलब है कि साल 2022 में आइरा खान ने नुपूर शिखारे से सगाई की थी, जिसके बाद अब उन्होंने फैमिली और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई, जिसकी वीडियो भी सामने आई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Aamir Khan Family, Aamir Khan With Family, Kiran Rao, Aamir Khan Ex Wifes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com