विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2019

इरा खान के करियर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, नहीं करेंगी एक्टिंग बल्कि...

आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) जल्द ही डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाली हैं और इसका ऐलान भी हो गया है.

इरा खान के करियर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, नहीं करेंगी एक्टिंग बल्कि...
इरा खान (Ira Khan) बनने जा रही हैं डायरेक्टर
  • एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी इरा खान
  • बतौर एक्टर नहीं, बल्कि डायरेक्टर बनकर करेंगी एंट्री
  • फिल्म मेकिंग में है इरा खान की दिलचस्पी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. अपने लेटेस्ट फोटोशूट से इरा खान (Ira Khan) ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान आकर्षित किया है. लेकिन हाल ही में इरा खान (Ira Khan) से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, इरा खान (Ira Khan) जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखने वाली हैं. लेकिन फिल्मी दुनिया में वह बतौर एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक डायरेक्टर के तौर पर एंट्री करेंगी. खास यह है कि इरा खान ने बतौर डायरेक्टर अपना काम शुरू भी कर दिया है. वह अपनी शुरुआत किसी फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्रीक स्टोरी पर आधारित प्ले 'यूरिपाइड्स मेडिया' से करेंगी. 

'वो रातों-रात...बला की कैद से बसदेव का निकल जाना', श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शायरी

इरा खान (Ira Khan) से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इरा खान इस प्ले के डायरेक्शन के लिए खूब मेहनत कर रही हैं. प्ले के निर्देशन के लिए वह हर बारीकियों पर भी खूब ध्यान दे रही हैं. सूत्रों ने बताया कि इरा खान ने यूरिपाइड्स मेडिया के लिए गहराई से रिसर्च किया है और वह बहुत से ही इस नाटक की योजना बना रही थीं. बता दें कि नाटक के लिए रिहल्सल शुरू होने वाली है और इसी साल दिसंबर में प्ले का प्रीमियर किया जाएगा. ग्रीक स्टोरी पर आधारित इस प्ले को भारत के कई शहरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा. 

इस वचन के कारण नहीं हो पाई राधा और कृष्ण की शादी, पढ़ें पूरी अलौकिक प्रेम कथा

इस खबर से इतर इरा खान (Ira Khan) अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृप्लानी के साथ रिलेशन को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मिशाल कृप्लानी के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसने सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींचा. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सब ठीक हो जाएगा." 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ira Khan, Ira Khan Bollywood Debut, Ira Khan As Director, Aamir Khan Daughter Ira Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com