विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

IPL 2018: शाहरुख खान जोश में बोले, KKR है तैयार, वीडियो हुआ वायरल

शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे केकेआर के फैन्स को टीम को सपोर्ट करने के लिए कह रहे हैं. इस साल टूर्नामेंट केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में रहेगी.

IPL 2018: शाहरुख खान जोश में बोले, KKR है तैयार, वीडियो हुआ वायरल
शाहरुख खान की फाइल फोटो
  • इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट किया
  • केकेआर के फैन्स को टीम को सपोर्ट करने के लिए कह रहे हैं
  • केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में रहेगी.
नई दिल्ली: IPL 2018 (इंडियन प्रीमियर लीग) 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, और बॉलीवुड से लेकर खिलाड़ियों तक सबमें भरपूर जोश है. शाहरुख खान ने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का सुपरहिट एंथम नए अंदाज में रिलीज किया है. केकेआर के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर इस एंथम को रिलीज किया गया है. जिसमें शाहरुख खान रंग-बिरंगे अंदाज में कह रहे हैं ‘केकेआर है तैयार.’ शाहरुख खान की टूर्नामेंट में केकेआर की जीत हो या हार लेकिन शाहरुख की टीम पूरी तरह छाई रहती है. वे इस गाने के जरिय अपनी टीम को जोश दिलाने का काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दोस्तों संग ताजमहल देखने पहुंचीं सुहाना, मस्ती के मूड में कुछ ऐसे दिए Pose

शाहरुख खान अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे केकेआर के फैन्स को टीम को सपोर्ट करने के लिए कह रहे हैं. इस साल टूर्नामेंट केकेआर की कप्तानी दिनेश कार्तिक के हाथों में रहेगी. अभी तक गौतम गंभीर टीम के कप्तान हुआ करते थे, और उन्होंने केकेआर को जबरदस्त सफलता दिलाई है. वैसे भी शाहरुख खान अपनी टीम के मैचों के दौरान मैदान में मौजूद रहते हैं, और उनकी हौसलाअफजाई करते हैं. उनके साथ अबराम भी नजर आते हैं.



बॉलीवुड के दिग्गज सितारे वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और ऋतिक रोशन आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस के जलवे दिखाएंगे. खबरों के मुताबिक, वरुण धवन को डांस के लिए लगभग छह करोड़ रु. दिए गए हैं. 
 
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPL 2018 Kolkata Knight Riders Shah Rukh Khan Purple Fever
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com