विज्ञापन

सिद्धार्थ मल्होत्रा के 41वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो, सिंगर बनीं पत्नी कियारा तो केक पर बेटी सयाराह का खास मैसेज!

सिद्धार्थ मल्होत्रा के 41वें बर्थडे पार्टी में पत्नी कियारा आडवाणी ने गाना गाया. जबकि केक पर बेटा सयाराह की तरफ से एक स्पेशल मैसेज लिखा गया.  

सिद्धार्थ मल्होत्रा के 41वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो, सिंगर बनीं पत्नी कियारा तो केक पर बेटी सयाराह का खास मैसेज!
सिद्धार्थ मल्होत्रा के 41वें बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवु़ड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुक्रवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने खास अंदाज में पोस्ट शेयर किए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ झलकियां शेयर कीं, इसमें सिद्धार्थ का बर्थडे केक, सेलिब्रेशन के पल, परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती के वीडियो शामिल हैं. वहीं इसके अलावा बर्थडे पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें भी सामने आई, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस कपल पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि कुछ इंटरनेट यूजर्स उन्हें बेटी का चेहरा दिखाने की डिमांड करते हुए भी दिख रहे हैं. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पर बेटी का खास मैसेज

कियारा और सिद्धार्थ दोनों खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात केक है, जिसमें सिद्धार्थ का नाम लिखने की बजाय 'सरायाह के पापा' लिखा हुआ है. यह बेटी सरायाह के लिए बहुत प्यारा संदेश है, जो दिखाता है कि अब सिद्धार्थ के लिए पिता बनना कितना खास हो गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कियारा आडवाणी ने पति के लिए गाया गाना

पोस्ट शेयर करने के बाद कियारा और सिद्धार्थ के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी. कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए. संजय कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने कमेंट सेक्शन पर जन्मदिन की बधाई दी. इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा के 41वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जो वायरल हो रही हैं. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में

सिद्धार्थ और कियारा ने साल 2023 में शादी की थी. दोनों ने हाल ही में अपनी बेटी सरायाह का स्वागत किया था. जन्म के 3 महीने बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी का नामकरण कर उसके नाम की घोषणा की. कपल ने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा है. अभिनेता जल्द ही हॉरर ड्रामा फिल्म 'वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आएंगे, हालांकि फिल्म की बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sidharth Malhotra, Kiara Advani, Sidharth Malhotra Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com