विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2023

फोटो में है बॉलीवुड की स्टार सिस्टर्स, एक बनी सुपरस्टार की पत्नी तो एक रह गई हिट को तरसते...पहचाना क्या?

ये दोनों लड़कियां अपने जमाने की सुपरस्टार एक्टर्स की बेटियां हैं. आपको हिंट देते हैं कि फोटो में नजर आ रही लंबी लड़की बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर की पत्नी हैं. आपने पहचाना क्या?

फोटो में है बॉलीवुड की स्टार सिस्टर्स, एक बनी सुपरस्टार की पत्नी तो एक रह गई हिट को तरसते...पहचाना क्या?
क्या आपने इन स्टार सिस्टर्स को पहचाना?
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो आए दिन वायरल होती रहती है. आज हम आपको पहचान कौन की कड़ी में एक ऐसी ही एक्ट्रेस की फोटो दिखाने जा रहे हैं. इस फोटो में उनके साथ उनकी छोटी बहन भी हैं. क्या आपने इन्हें पहचाना? अगर नहीं तो बता दें कि ये दोनों अपने जमाने की सुपरस्टार एक्टर्स की बेटियां हैं. आपको हिंट देते हैं कि फोटो में नजर आ रही लंबी लड़की बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर की पत्नी हैं. आपने पहचाना क्या?

अगर नहीं तो चलिए हम ही आपकी मदद कर देते हैं. फोटो में नजर आ रही लंबी लड़की और कोई नहीं बल्कि ट्विंकल खन्ना हैं. और उनके साथ फोटो में उनकी बहन रिंकी खन्ना हैं. गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन जो सफलता उन्हें मिलनी चाहिए थी वो एक्ट्रेस हासिल नहीं कर पाईं. ट्विंकल खन्ना बादशाह, बरसात, जान, जब प्यार किसी से होता है, मेला जैसी फिल्मों में दिखाई दीं. वहीं रिंकी खन्ना का भी करियर छोटा ही रहा. उन्हें प्यार में कभी कभी और जिस देस में गंगा रहता है में देखा गया. 

दोनों ही बहनों को फिल्म इंडस्ट्री में मन मुताबिक सफलता नहीं मिली, जिसके बाद दोनों ने अलग-अलग क्षेत्र में नाम कमाया. ट्विंकल खन्ना अब एक जानी-मानी राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. ट्विंकल खन्ना ने मेला फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार से शादी कर ली थी. अक्षय कुमार की शर्त यही थी कि अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो वे उनसे शादी करेंगी. फिल्म फ्लॉप हुई और ट्विंकल-अक्षय की शादी हो गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twinkle Khanna, Rinke Khanna, Twinkle Khanna Childhood Photo, Twinkle Khanna Unseen Photo, Twinkle Khanna And Rinke Khanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com