विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2023

World Cup 2023: भारत की हार पर इस एक्टर का फूटा कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा, कहा- सिर्फ IPL में चौके-छक्के मार सकते हो

एक एक्टर ने भारत की हार के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा जाहिर किया है. एक्टर ने इन तीनों खिलाड़ियों के लिए गुस्से में कहा है कि वह सिर्फ आईपीएल में ही चौके-छक्के लगा सकते हैं.

World Cup 2023: भारत की हार पर इस एक्टर का फूटा कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा, कहा- सिर्फ IPL में चौके-छक्के मार सकते हो
भारत की हार पर इस एक्टर का फूटा विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा
नई दिल्ली:

India vs Australia Match: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है. विरोधी टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप फाइनल में 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. वर्ल्ड कप 2023 की भारत की हार को देख हर कोई परेशान है. कई क्रिकेट प्रेमी अपना गुस्सा और दुख सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड के एक एक्टर ने भारत की हार के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा जाहिर किया है. एक्टर ने इन तीनों खिलाड़ियों के लिए गुस्से में  कहा है कि वह सिर्फ आईपीएल में ही चौके-छक्के लगा सकते हैं. 

विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर यह गुस्सा एक्टर केआरके ने निकाला है. उन्होंने भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक के बार एक पोस्ट की है. केआरके ने अपनी पोस्ट में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव पर गुस्सा निकाला और इन तीनों खिलाड़ियों को टैग करते हुए लिखा, 'आप लोग सिर्फ आईपीएल के मैच में ही चौके और छक्के लगा सकते हैं. जहां हर मैच फिक्स होता है.' सोशल मीडिया पर केआरके का यह पोस्ट वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेविस हेड ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिला दी. हेड के अलावा लाबुशान ने भी भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना किया. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 137 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से 2 विकेट बुमराह और एक विकेट सिराज लेने में सफल रहे हैं.  इससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने एक मुश्किल पिच पर भारत को सिर्फ 240 रनों पर ही रोक दिया था. 

भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट दिया था. भारतीय बल्लेबाज वह कमाल नहीं दिखा सके जिसकी दर्शकों को उम्मीद थीं. पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद भारत की शुरुआत खराब रही, जब मिचेल स्टॉर्क ने शुभमन गिल (4) को जल्द चलता कर दिया, लेकिन यहां से इसे बाद खासकर कप्तान रोहित शर्मा (47) ने बहुत ही सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी की. पावर-प्ले में स्कोर अच्छा बन रहा था, लेकिन भारत ने जहां 82 रन बनाए, लेकिन तीन विकेट गिर गए. निगाहें जमने के बाद रोहित निकले, तो अय्यर (4) बड़ी पारी नहीं खेल सके. यहां से विराट कोहली (54) और केएल राहुल (66) ने टीम को उबारते हुए पटरी पर लाया, लेकिन कोहली क्या आउट हुए कि नियमित अंतराल पर विकेटों का गिरना शुरू हो गया. और एक समय सूर्यकुमार एक छोर पर अकेले पड़ गए. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बेहतरीन प्लानिगं और शानदार एक्जीक्यूशन शुरू से लेकर आखिर तक दिखाई पड़ी. और नतीजा यह रहा कि भारत कोटे के  50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन ही बना सका. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो, जबकि एडम जंपा ने एक विकेट लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Defeat In World Cup 2023, India Defeat In World Cup, Australia Win, Australia Win World Cup 2023, Australia Win World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com