विज्ञापन
This Article is From May 15, 2022

भारत ने रचा इतिहास, थॉमस कप जीतने पर तापसी पन्नू सहित इन सितारों ने दी बधाई

हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वे लिखती हैं. 'इतिहास पहली बार फाइनल में पहुंचने पर भारत ने थॉमस कप जीता' उनके इस ट्वीट पर लोगों के लागातार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

भारत ने रचा इतिहास, थॉमस कप जीतने पर तापसी पन्नू सहित इन सितारों ने दी बधाई
भारत ने रचा इतिहास
नई दिल्ली:

भारत ने एक इतिहास रच दिया है. रविवार को थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर एक इतिहास रच दिया है. खास बात यह है की भारत ने 73 सालों में पहली बार इस टूर्नामेंट में जीत हांसिल की है. सोशल मीडिया पर टीम की जमकर प्रशांसा की जा रही है. टीम के इस शानदार प्रदर्शन के लिए अब बॉलीवुड सितारे भी ट्वीट पर टीम को बधाई दे रहे हैं. 

हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में वे लिखती हैं. 'इतिहास पहली बार फाइनल में पहुंचने पर भारत ने थॉमस कप जीता' उनके इस ट्वीट पर लोगों के लागातार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.  

वहीं सचिन तेंदूलकर ने भी ट्वीट कर लिखा-भारतीय बैडमिंटन के लिए ये क्या पल है. मलेशिया पर जीत हांसिल करने और #ThomasCup के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए टीम को बधाई, एक पदक का आश्वासन. अच्छा किया श्रीकांत, प्रणय, चिराग, सात्विकसाईराज और लक्ष्य.

VIDEO: जाह्नवी कपूर जिम के बाहर हुईं स्पॉट

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thomas Cup, Thomas Cup Winner, Taapsee Pannu, Sachin Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com