विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2021

Independence Day Shayari:'लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है'...पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर शायरी

Independence Day Shayari: इस बार 15 अगस्त 2021 (15th August) को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. इस दिन की तैयारियां देशभर में जोर-शोर से चल रही हैं.

Independence Day Shayari:'लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है'...पढ़ें स्वतंत्रता दिवस पर शायरी
Independence Day Shayari: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें बेहतरीन शायरी
नई दिल्ली:

Independence Day Shayari: हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री  लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. इस बार 15 अगस्त 2021 (15th August) को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है. इस दिन की तैयारियां देशभर में जोर-शोर से चल रही हैं. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) या 15 अगस्त के दिन 1947 में भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहराया था. इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन शायरी व्हॉट्सऐप मैसेज के तौर भेज सकते हैं. इन शायरी में देशभक्ति की भावना को पूरी तरह से पिरोया गया है.

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Shayari) के मौके पर पढ़ें ये बेहतरीन शायरीः

दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
- लाल चन्द फ़लक

मैं ने आँखों में जला रखा है आज़ादी का तेल 
मत अंधेरों से डरा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ 
- अनीस अंसारी

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
- फ़िराक़ गोरखपुरी

क्या करिश्मा है मिरे जज़्बा-ए-आज़ादी का 
थी जो दीवार कभी अब है वो दर की सूरत 
- अख़्तर अंसारी अकबराबादी

उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आँखें
- अज्ञात

वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
- जाफ़र मलीहाबादी

मैं ने आँखों में जला रखा है आज़ादी का तेल 
मत अंधेरों से डरा रख कि मैं जो हूँ सो हूँ 
- अनीस अंसारी

भारत के ऐ सपूतो हिम्मत दिखाए जाओ
दुनिया के दिल पे अपना सिक्का बिठाए जाओ
- लाल चन्द फ़लक

हम भी तिरे बेटे हैं ज़रा देख हमें भी 
ऐ ख़ाक-ए-वतन तुझ से शिकायत नहीं करते 
- खुर्शीद अकबर

ऐ शहीद-ए-मुल्क-ओ-मिल्लत मैं तिरे ऊपर निसार
ले तिरी हिम्मत का चर्चा ग़ैर की महफ़िल में है
- बिस्मिल अज़ीमाबादी

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है 
देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है 
- बिस्मिल अज़ीमाबादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day Shayari, Independence Day Shayari In Hindi 2021, Independence Day Shayari In Hindi, Independence Day Shayari In Urdu, Shero Shayari On Independence Day In Hindi, 15 August Shayari 2021, Happy Independence Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com