विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2023

प्रेगनेंसी में भी बीच पर जाना नहीं भूलीं इलियाना डिक्रूज, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो 

इलियाना डिक्रूज ने बीच पर एन्जॉय करते हुए बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है. इलियाना ने इंस्टा स्टोरी पर येलो बिकिनी में अपनी एक बेहद ही खूबसूरत फोटो को शेयर किया है.

प्रेगनेंसी में भी बीच पर जाना नहीं भूलीं इलियाना डिक्रूज, बेबी बंप के साथ शेयर की फोटो 
बेबी बंप के साथ बीच पर वेकेशन मनाने गईं इलियाना डिक्रूज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं. हाल ही में इलियाना ने बताया था कि वह मां बनने वाली हैं. इलियाना ने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था. इलियाना ने जब से यह खबर दी हैं, तब से वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और आए दिन नई-नई तस्वीरें साझा कर रही हैं. इस बीच इलियाना छुट्टियां मनाने बीच पर पहुंचीं. इलियाना ने बीच पर एन्जॉय करते हुए बेबी बंप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है. इलियाना ने इंस्टा स्टोरी पर येलो बिकिनी में अपनी एक बेहद ही खूबसूरत फोटो को शेयर किया है.

इस फोटो को शेयर करते हुए इलियाना ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'कुछ प्यारी किरणों का मजा ले रही हूं '. इलियाना इस फोटो में येलो बिकिनी में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. गॉगल्स, खुले बालों और बिना मेकअप में भी वे काफी प्यारी लग रही हैं. इलियाना के चेहरे पर बेबी बंप का ग्लो देखते ही बन रहा है. हाल ही में इलियाना ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर कर सभी को चौंका दिया था. हालांकि बच्चे के पिता के बारे में एक्ट्रेस ने कोई खुलासा नहीं किया है.

hsle4l2g

इलियाना डिक्रूज ने लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन अपने बेबीमून को वे बहुत एन्जॉय करता दिख रही हैं. इलियाना डिक्रूज ने कुछ समय पहले बेबी बंप के साथ अपनी एक और फोटो शेयर की थी, ज्सिमें वे ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी नजर आई थीं. इस तस्वीर में इलियाना बड़े ही प्यार से अपने बेबी बंप को निहारती दिखी थीं. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने 'बेबी बंप' कैप्शन दिया था.

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana Dcruz, Ileana Dcruz Beach Photo, Ileana Dcruz Pregnancy, Ileana Dcruz News, Ileana Dcruz Baby Bump Photo, Ileana Dcruz Husband, Ileana Dcruz Boyfriend, Ileana Dcruz Pics In Bikini, Ileana Dcruz Beach Pics, Ileana Dcruz Instagram, Ileana Dcruz Movies, Ileana Dcruz Career
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com