विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

36 साल की इलियाना डिक्रूज बनेंगी मां, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहले पोस्ट में शेयर किया बेबी बंप PIC, देखें नई तस्वीरें

इलियाना डिक्रूज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी. हालांकि इन तस्वीरों में बेबी बंप की झलक साफ देखने को नहीं मिली थी. लेकिन अब नई तस्वीरें में उनके स्किन का ग्लो से लेकर बेबी बंप साफ देखने को मिल रहा है.

36 साल की इलियाना डिक्रूज बनेंगी मां, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद पहले पोस्ट में शेयर किया बेबी बंप PIC, देखें नई तस्वीरें
इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
नई दिल्ली:

Ileana D'Cruz Baby Bump Pics: इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं. जहां हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर अपने बेबी बंप की झलक दिखाई थी तो वहीं अब उन्होंने अपने बेबी बंप की खूबसूरत तस्वीर शेयर करके फैंस का ध्यान खींच लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं. 

मां बनने की खुशी का ऐलान करने के बाद इलियाना डिक्रूज ने अपनी एक खास फोटो शेयर की है, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में ब्लैक ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. एक तस्वीर वह खुशी से कैमरे के लिए चिल्लाती हुई दिख रही हैं तो दूसरी में उन्हें अपने बेबी बंप को इमोशनली टच करते हुए देखा जा सकता है. 

अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की पहली तस्वीरें शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, "बम्प अलर्ट ‼️" वहीं इन तस्वीरों के लिए उन्होंने अपनी उस दोस्त को भी क्रेडिट दिया. एक्ट्रेस के पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया. एक्ट्रेस शिबानी अख्तर ने कमेंट में लिखा, "लव यू गर्ल आपके लिए बहुत खुश हूं." एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और सोफी चौधरी ने हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया. वहीं फैंस ने उनकी खूबसूरती और प्रेग्नेंसी ग्लो देख खूब तारीफ की है.

गौरतलब है कि पिछले महीने इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक बेबी रोमपर और एक 'मामा' पेंडेंट की तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसने फैंस का ध्यान खींचा था. 

मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ileana D'Cruz, Ileana D'Cruz  baby Bump, Ileana D'Cruz  instagram Post, Ileana D'Cruz  baby Bump Post, Ileana D'Cruz Wedding, Ileana D'Cruz  film, Ileana D'Cruz  husband, Ileana D'Cruz News In Hindi, Bollywood News In Hindi, Ndtv Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com