- 1997 में आई फिल्म 'मिनसारा कनवू' के बाद ये यह उनकी दूसरी तमिल फिल्म है.
- फिल्म के जरिए 2 दशक बाद काजोल तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं.
- काजोल ने कहा ''मुझे नहीं पता था, कि अब आगे क्या करना है.
बॉलीवुड की मंझी हुई कलाकार काजोल कई फिल्मों में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं. बॉलीवुड अदाकारा के बहुत से फैन हैं और वह अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. लेकिन कई बार वह भी अपने काम को लेकर नर्वस हो जाती हैं. जी हां, खुद अभिनेत्री काजोल का कहना है कि शुरू में वह तमिल फिल्म ''वीआईपी 2 '' में अभिनय को लेकर बहुत नर्वस थी. क्योंकि एक अलग भाषा में बोलना और उसमें अभिनय करना मुश्किल काम है.
गौरतलब है कि साउथ सुपरस्टार धनुष और काजोल की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्म 'वीआईपी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. धनुष और काजोल ने रविवार रात फिल्म का पहला ट्रेलर ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा किया. फिल्म के जरिए 2 दशक बाद काजोल तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं.
एक नजर इस फिल्म के ट्रेलर पर-
सौन्दर्या रजनीकांत निर्देशित इस फीचर फिल्म में काजोल लंबे समय बाद धनुष के साथ नजर आयेगी. 1997 में आई फिल्म 'मिनसारा कनवू' के बाद ये यह उनकी दूसरी तमिल फिल्म है.
अभिनेत्री ने बताया ''मैं फिल्म (वीआईपी 2) साईन करने के बाद से ही काफी नर्वस थी, क्योंकि एक अलग तरह की भाषा में बोलना और अभिनय करना मुश्किल होता है. मुझे अब भी याद है कि जब राजीव (निर्देशक - मिनसारा कनवू) मुझे तमिल सीखने के लिए तीन पृष्ठ का होमवर्क देते थे और मैं हर रोज उस होमवर्क को पूरा करने में दो घंटे लगाती थी. यह मुझे बोर्डिंग स्कूल जैसा लगता था.

काजोल ने कहा ''मुझे नहीं पता था, कि अब आगे क्या करना है. मेरे दिमाग में एक अलग भाषा में बोलने और अभिनय करने को लेकर बहुत डर था. इन मिथकों को दूर करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं. ये सिर्फ एक तरह का फोबिया था. मुझे सबकी मदद से इसे दूर करने में मदद मिली. 'वीआईपी 2' में मेरा काम करने का अनुभव शानदार रहा.
इस अवसर पर धनुष भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि वे इस भूमिका के लिए काजोल की जगह किसी अन्य अभिनेत्री की कल्पना भी नहीं कर सकते.
उन्होंने कहा ''काजोल बहुत विनम्र हैं और इन्होंने सब कुछ बहुत आसानी और पूरे विश्वास से किया. मुझे नहीं लगता कि ये इनसे बेहतर कोई और कर सकता था.''
इनपुट भाषा से

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kajol, Kajol Films, Kajol Actress, VIP 2, Vip 2 Film, Vip 2 Film Trailer, Vip 2 Teaser, VIP 2 Teaser Release Date, Vip 2 Trailer, Kajol In VIP 2, Kajol Was Nervous, Tamil Film VIP 2, Kajol In Tamil Film