बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने उनके नाम से फर्जी ई-मेल अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भेजे जाने से जुड़ी 2016 की अपनी एक शिकायत के सिलसिले में शनिवार को मुंबई अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) के सामने अपना बयान दर्ज कराया. एक अधिकारी ने बताया कि रोशन सुबह करीब पौने 12 बजे दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे. वह ढाई घंटे के बाद वहां से गये. उन्होंने मास्क एवं काली टोपी लगा रखी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीआईयू कार्यालय क्राऊफोर्ड बाजार में पुलिस आयुक्त कार्यालय के मुख्य भवन में है. आयुक्त कार्यालय के बारह बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी एवं छायाकार मौजूद थे. अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक की अगुवाई वाली सीआईयू अधिकारियों की एक टीम ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का बयान दर्ज किया.
अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा की सीआईयू ने बयान दर्ज कराने के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को तलब किया था. रोशन ने 2016 में एक शिकायत दर्ज कराके आरोप लगाया था कि किसी ने फर्जी ई-मेल आईडी से उनके नाम का इस्तेमाल करके अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को ई-मेल भेजे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं