विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2023

23 साल में टॉल, डार्क और हैंडसम हो गए हैं 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक रोशन के छोटे भाई अमित, फोटो देख फैन्स बोले- दूसरा ऋतिक तैयार है

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना...प्यार है को आए 23 साल से अधिक का समय हो गया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के भाई अमित के रोल में अभिषेक शर्मा नजर आए थे. इतने सालों में अभिषेक का लुक पूरी तरह बदल गया है. अब अभिषेक छोटे बच्चे नहीं रहे, बल्कि हट्टे-कट्टे गबरू जवान हो गए हैं.

23 साल में टॉल, डार्क और हैंडसम हो गए हैं 'कहो ना प्यार है' में ऋतिक रोशन के छोटे भाई अमित, फोटो देख फैन्स बोले- दूसरा ऋतिक तैयार है
कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन के छोटे भाई अब हैं हैंडसम मैन
नई दिल्ली:

ऋतिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना...प्यार है को आए 23 साल से अधिक का समय हो गया है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के छोटे भाई अमित के रोल में अभिषेक शर्मा नजर आए थे. इतने सालों में अभिषेक का लुक पूरी तरह बदल गया है. अब अभिषेक छोटे बच्चे नहीं रहे, बल्कि हट्टे-कट्टे गबरू जवान हो गए हैं. फोटो में अभिषेक शर्मा का लुक देख कई लोग उन्हें बॉलीवुड का दूसरा ऋतिक भी बुला रहे हैं. कुछ समय पहले अभिषेक ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ विक्रम वेधा में नजर आए थे और अब जल्द ही उन्हें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म फाइटर में देखा जाएगा. 

हाल ही में अभिषेक शर्मा ने अपने ऑफिशियल इस्टा हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में अभिषेक का लुक देख उनके चाहने वाले भी हैरान रह गए हैं. फोटो में अमित मिरर में देखकर तस्वीरों के लिए पोज देते दिख रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आईना हमेशा आपको सच्चाई दिखाता है, इसलिए हमेशा वहीं दे, जिसे आप पाना चाहते हैं". अमित के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है. 

एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आप मिरर को देख रहे हैं और मैं आपको'. एक और यूजर ने लिखा है, 'बिलकुल सही कहा आपने'. एक और लिखते हैं, 'क्या स्वैग है. आपको और फिल्में करनी चाहिए'. बता दें, फिल्म कहो ना प्यार है में अभिषेक शर्मा ने ऋतिक रोशन के छोटे भाई अमित का किरदार निभाया था. उनके रोल को लोगों ने खूब पसंद भी किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Kaho Naa Pyaar Hai, Abhishek Sharma Photo, Hrithik Roshan Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com