विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

Housefull 4 Trailer: कलाकारों की दोहरी भूमिका और कॉमेडी का तड़का है 'हाउसफुल 4'- देखें Video

Housefull 4 Trailer: 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का ट्रेलर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि भारत समेत चार देशों में रिलीज किया गया है, जिसमें भारत, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई शामिल है.

Housefull 4 Trailer: कलाकारों की दोहरी भूमिका और कॉमेडी का तड़का है 'हाउसफुल 4'- देखें Video
Housefull 4 Trailer: कॉमेडी का तड़का है 'हाउसफुल 4'
  • 'हाउसफुल 4' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
  • कॉमेडी से भरपूर है 'हाउसफुल 4'
  • दिवाली के मौके पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 4'
नई दिल्ली:

Housefull 4 Trailer: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) स्टाटर फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म के मज़ेदार पोस्टर रिलीज होने के बाद अब लोगों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतेजार था जो कि अब खत्म हो चुका है. इन सबमें सबसे खास बात तो यह है कि 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का ट्रेलर केवल भारत में ही नहीं, बल्कि भारत समेत चार देशों में रिलीज किया गया है, जिसमें यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई शामिल है. फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह पूरी तरह कॉमेडी से भरपूर होगी. इसमें कलाकारों के किरदार हों या उनकी एक्टिंग, दोनों ही काफी दिलचस्प है.  

कपिल शर्मा के कोस्टार ने उड़ाया नवजोत सिंह सिद्धू का मजाक तो अर्चना पूरन सिंह का यूं आया रिएक्शन

यूं तो 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है, लेकिन यह इससे पहले से ही दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा था. इसका मुख्य कारण है फिल्म की शानदार स्टार कास्ट और इसके पोस्टर्स, जिसने लोगों में खूब एक्साइटमेंट भर दी. 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) के ट्रेलर में दो जनरेशन की कहानी दिखाई गई है, जिसमें पहली कहानी 2019 के जेनरेशन की है तो वहीं दूसरी कहानी सन 1419 की है. सीधे तौर पर फिल्म में कलाकारों के 600 साल पहले का पुनर्जन्म दिखाया गया है. 

चिन्मयानंद केस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, Tweet कर कहा-रेप के कोई चार्ज...

बता दें कि 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फ़िल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार दोहरी भूमिकाओं में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले तैयार की गई यह फिल्म दिवाली के खास
मौके पर हंसी के पटाखे फोड़ेगी. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Housefull 4, Housefull 4 Trailer Out, Housefull Trailer Out Now, Akshay Kumar, Akshay Kumar Film, Akshay Kumar Housefull 4
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com