विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2022

VIDEO: क्या यो यो हनी सिंह को मिल गया है नया प्यार, इस मॉडल के साथ आए नजर

सिंगर रैपर यो यो हनी सिंह एक इवेंट एक मॉडल के साथ नजर आए. उसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की गहरी दोस्ती है.

VIDEO: क्या यो यो हनी सिंह को मिल गया है नया प्यार, इस मॉडल के साथ आए नजर
यो यो हनी सिंह का नया वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को चर्चा में रहते हैं. बीते दिनों यानी सितंबर 2022 में हनी सिंह ने पूर्व पत्नी शालीनी तलवार को तलाक दिया है. वहीं अब रैपर को अपना नया प्यार भी मिल गया है, जिसका अंदाजा सिंगर की इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. वीडियो में सिंगर एक इवेंट में लड़की का हाथ पकड़े दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती हैं. लेकिन सिंगर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशल ऐलान नहीं हुआ है.

हाल ही में एक इवेंट में रैपर यो यो हनी सिंह पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हनी सिंह अपने साथ आई लड़की का कसकर हाथ पकड़कर चलते हुए दिख रहे हैं. खबरों की मानें तो हनी सिंह कथित तौर पर मॉडल टीना थडानी को डेट कर रहे हैं. वहीं टीना उनके गाने पेरिस का ट्रिप का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसके बाद दोनों  साथ हैं.

यो यो हनी सिंह का सितंबर 2022 में पूर्व पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है, जिसके कारण वह खबरों में छाए हुए हैं. दरअसल, तलाक के लिए उनकी वाइफ ने 20 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ता की मांग की थी. जबकि तलाक के समय उन्होंने एक करोड़ रुपये दिए. बता दें, सिंगर हनी सिंह की एक्स वाइफ शालीनी तलवार ने परिवार और सिंगर पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Singh, Honey Singh Video, Honey Singh Video Viral, Honey Singh Girlfriend, Honey Singh Wife, Honey Singh Divorce, Honey Singh New Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com