विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2018

Hindi Diwas 2018: हिंदी दिवस पर ऐसी 5 फिल्में, जिन्हें देख आपको भी होगा हिंदी पर गर्व

आज हिंदी दिवस (Hindi Diwas) पूरे देश गर्व से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं जहां हिंदी को महत्व दिया गया.

Hindi Diwas 2018: हिंदी दिवस पर ऐसी 5 फिल्में, जिन्हें देख आपको भी होगा हिंदी पर गर्व
Hindi Diwas पर देख सकते हैं ये 5 बॉलीवुड फिल्में
  • हिंदी दिवस पर देखें ये फिल्में
  • बॉलीवुड में दिया गया है महत्व
  • हिंदी पर होगा खुद को गर्व
नई दिल्ली: आज हिंदी दिवस (Hindi Diwas) पूरे देश गर्व से मनाया जा रहा है. बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं जहां हिंदी को महत्व दिया गया. ये फिल्म हिट ही नहीं सुपर डुपर हिट साबित हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड हॉलीवुड के पीछे भाग रहा है और उनकी फिल्मों को कॉपी कर रहा है. वहीं इन फिल्मों ने हिंदी को सब्जेक्ट बनाया और उस पर फिल्म बनाई. हिंदी दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जिन्हें देख आपको भी होगा हिंदी भाषी होने पर गर्व...

Hindi Diwas 2018: बॉलीवुड में 'शुद्ध हिंदी' का दिख चुका है असर, कुछ यूं होती थी कॉमेडी

इंग्लिश विंग्लिश
'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म में लीड रोल श्रीदेवी ने निभाया है, जिसका नाम शशि है. जो अंग्रेजी भाषा में अपने आपको व्यक्त नहीं कर पाती. उसकी 12 साल की लड़की पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में अपनी मां को ले जाने में शर्मिंदगी महसूस करती है.  शशि अपनी बहन की बेटी की शादी के लिए न्यूयॉर्क जाती है और वहां अंग्रेजी सीखने का फैसला करती है. फिल्म में यह बताने की कोशिश की गई है कि भारत में अंग्रेजी का हौव्वा बनाया गया है और माहौल ऐसा बनाया गया है कि अंग्रेजी में बात करना विद्वता की निशानी है. टूटी-फूटी हिंदी या क्षेत्रीय भाषा यदि कोई बोलता है तो उसका कोई मजाक नहीं बनाया जाता.

देखें ट्रेलर-


'मुन्नाभाई MBBS' में नवाजुद्दीन ने किया था चोर का रोल, हिरानी ने अब खोला सबसे बड़ा राज

देखें ट्रेलर-


हिंदी मीडियम
इस फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले एक व्यापारी राज बत्रा की है, जो दिल्ली में शादी में उपयोग होने वाले कपड़ों का व्यापार करते रहता है. वह अमीर होता है, लेकिन अच्छी तरह अंग्रेजी नहीं जानता. फिल्म में इरफान खान और सबा कमर लीड रोल में हैं. 'हिंदी मीडियम' अंग्रेजी बोलने वालों और न बोलने वाले के बीच के अंतर और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

Manmarziyaan Movie Review: तापसी-विक्की ने खूब की 'मनमर्जियां', लव ट्रायंगल के बीच में पिसे अभिषेक बच्चन

देखें डायलॉग-


नमस्ते लंदन
'नमस्ते लंदन' में भला अक्षय कुमार की वो स्पीच कैसे भुलाई जा सकती है उन्होंने कैटरीना कैफ की सगाई के दौरान दी थी जिसमें भारत की सभ्यता के साथ साथ हिंदी का महत्व समझाया था. इससे ना सिर्फ फिल्म में कैटरीना उनसे इंप्रेस हो गई थी बल्कि हिंदी प्रेमियों ने भी हॉल में खड़े होकर तालियां बजाई थीं. फिल्म में बताया गया है कि अंग्रेजी बोलने वाले ही क्लासी नहीं होते. हिंदी बोलने वाले भी बाजी मार सकते हैं.

देखें-


गोलमाल
साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' में भी बड़े ही रोचक ढंग से हिंदी के महत्व को समझाया गया है. फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज औऱ अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था.

सपना चौधरी ने रैंप पर उड़ाया गरदा, इन अदाओं के साथ की कैटवॉक, Video हुआ वायरल

देखें-


चुपके चुपके
साल 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है जो हिन्दी के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश लीड रोल में हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Diwas 2018, Hindi Diwas, Hindi Language
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com