- पिता के निधन के बाद हिना खान की पहली तस्वीर
- कोरोना संक्रमित हैं एक्ट्रेस
- फोटो शेयर कर कहा मैं हमेशा पिता की स्ट्रॉन्ग गर्ल रहूंगी
मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों काफी कठिन परिस्थितियों से गुजर रही हैं. उनके पिता का कुछ दिनों पहले ही निधन हुआ था. हालांकि एक्ट्रेस अब धीरे-धीरे खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं. हिना खान (Hina Khan) किस कदर टूट चुकी हैं इसक बात का अंदाजा उनके हालिया पोस्ट को लेकर लगाया जा सकता है. हिना खान ने यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. पोस्ट में क्ट्रेस के बायो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने पिता से कितना प्यार करती हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हिना ने शेयर की तस्वीरें
हिना खान (Hina Khan) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक ब्लैक एंड व्हाइट और दूसरी कलरफुल है. तस्वीर में वे मास्क लगाए नजर आ रही हैं. हिना के फैंस उन्हें अपने आप को संभालने और स्ट्रॉग बने रहने की बात कह रहे हैं. फोटो को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस (Hina Khan) ने कैप्शन मे लिखा- "एक बेबस बेटी जिसे इस समय अपनी मां के साथ होना चाहिए जिन्हें मेरी सबसे ज्याद जरूरत है. ये समय काफी मुश्किलों भरा है. ना कि सिर्फ मेरे लिए बल्कि हम सभी के लिए. कहते हैं कि बुरा वक्त लंबा नहीं टिकता. मैं हमेशा अपने पिता की स्ट्रॉन्ग गर्ल रहूंगी."
आपको बता दें कि बीते दिनों हिना खान कोरोना संक्रमिक पाई गई थीं. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया का माध्यम से अपने फैंस को दी थी. इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि मेरे परिवार के लिए ये मुश्किलों भरा समय है और मैं कोरोना संक्रमित हूं. डॉक्टर के निर्देशों का पालन कर रही हूं. मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वे भी अपनी कोरोना की जांच जरूर करवा लें. मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है. आप सभी सुरक्षित रहें अपना ध्यान रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं