विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

फ्लाइट अटेंडेंट ने कुछ ऐसे किया अनाउंसमेंट कि पेट पकड़ कर हंसने लगे पैसेंजर्स, बोले- मोस्ट फनी मैन...VIDEO

सोशल मीडिया में फ्लाइट अटेंडेंट के फनी अनाउंसमेंट वाला वीडियो सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

फ्लाइट अटेंडेंट ने कुछ ऐसे किया अनाउंसमेंट कि पेट पकड़ कर हंसने लगे पैसेंजर्स, बोले- मोस्ट फनी मैन...VIDEO
फ्लाइट अटेंडेंट का यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कहीं जाने के लिए जब आप फ्लाइट लेते हैं, तो फ्लाइट के उड़ान भरने के दौरान आपको सुरक्षा से जुड़े कई तरह के तौर-तरीके फ्लाइट अटेंडेंट बताते हैं. बहुत से लोग सुरक्षा से संबंधित इन बातों को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं और फ्लाइट अटेंडेंट जब इसके बारे में बता रहे होते हैं, तो वे उन पर ध्यान न देकर गपशप करने या फिर मोबाइल वगैरह देखने में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इन सेफ्टी तरीकों को बताने का एक ऐसा नायाब तरीका निकाल लिया है कि कोई चाह कर भी उसे इग्नोर नहीं कर सकता. इस फ्लाइट अटेंडेंट का सुरक्षा संबंधी तरीकों को बताने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है.

फ्लाइट अटेंडेंट का यह वीडियो बड़ा ही मजेदार है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बड़े ही फनी तरीके से यह फ्लाइट अटेंडेंट यात्रियों को यह बता रहा है कि यदि किसी तरह की आपातकालीन परिस्थिति उत्पन्न होती है, तो किस तरीके से उन्हें सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना है और किस तरीके से वे ऑक्सीजन मास्क को प्रयोग में ला सकते हैं. फ्लाइट अटेंडेंट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह फ्लाइट अटेंडेंट कम और कोई कॉमेडियन ज्यादा हो. हालांकि, फ्लाइट अटेंडेंट का यह तरीका यात्रियों को बहुत भा रहा है, क्योंकि उसके तौर-तरीकों को देखकर वे ठहाके लगाकर हंस रहे हैं. वैसे, फ्लाइट अटेंडेंट को इस बात की खुशी होगी कि चलो इसी बहाने ही सही सभी यात्रियों ने उनकी सुरक्षा से जुड़ी बेहद जरूरी चीज को अच्छी तरह से देख और समझ तो लिया.

फ्लाइट अटेंडेंट के फनी स्टाइल में सुरक्षा संबंधी तरीकों को समझाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे खुद को इसे लाइक करने और शेयर करने से रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि दुनिया को ऐसे और फनी लोगों की जरूरत है. इससे यह दुनिया और बेहतर बन जाएगी. वहीं एक और यूजर ने लिखा है कि इस तरह का प्रेजेंटेशन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा. बड़ी संख्या में यूजर्स ताली बजाने वाली और ठहाके लगाकर हंसने वाली इमोजी पोस्ट करके वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी देखें: मुंबई में आउटिंग करती दिखीं शिल्पा शेट्टी और अनन्या पांडे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Flight Viral Video, Flight Attendant Video, Flight Attendant Viral Video, Flight Attendant Funny Video, Flight Attendant Announcement Video, Flight Attendant Funny Announcement, Pilot Viral Video, Travelling Video, Funny Flight Incidents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com