Hichki के एक सीन में रानी मुखर्जी
- लोगों की पसंद बनी हिचकी
- बॉक्स ऑफिस पर जोरों पर कमाई
- निकल गई फिल्म की लागत
नई दिल्ली:
महज 5 दिन में अपनी लागत निकाल वाली फिल्म 'हिचकी' लोगों को खूब पसंद आ रही है. टीचर की भूमिका निभा रहीं रानी मुखर्जी की शानदार एक्टिंग के बलबूते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती हुई दिख रही है. 4 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाली रानी मुखर्जी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड की 'मर्दानी' हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 961 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने 6 दिन के भीतर कुल 22.70 करोड़ रुपए की कमाई किया जा चुका है. उम्मीद है गुरुवार यानी 7वें दिन भी लगभग 2 करोड़ की कमाई हो सकती है.
फिर विवादों में कपिल शर्मा, कर दी रानी मुखर्जी के साथ शूटिंग कैंसिल!
फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा और कोई भी बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन उनकी एक्टिंग और जबरदस्त स्क्रिप्ट के चलते हर कोई वाहवाही कर रहा है. यशराज बैनर की यह फिल्म 20 करोड़ के बजट में बनी हैं. तरण आदर्श के मुताबिक, रिलीज के 'हिचकी' ने पहले दिन 3.30 करोड़, दूसरे दिन 5.35 करोड़, तीसरे दिन 6.70 करोड़, चौथे दिन 2.40 करोड़, पांचवे दिन 2.35 करोड़, छठवें दिन 2.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने 5 दिन में निकाली लागत, जानें कमाई
मालूम हो कि रानी मुखर्जी ने चार साल बाद बड़े परदे पर दस्तक दी है. रानी मुखर्जी को आखिरी बार 2014 में ‘मर्दानी’ में एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में देखा गया था. इसके बाद वह प्रेग्नेंसी और बेटी आदिरा चोपड़ा की परवरिश में बिजी हो गई थीं. अब वे 'हिचकी (Hichki)' लेकर आई हैं. इसके जरिए रानी ने दिखा दिया है कि एक प्रेडिक्टेबल सब्जेक्ट के बावजूद वे कैरेक्टर में जान डालने की कूव्वत रखती हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग दिल को छू लेती है.
VIDEO: कमजोरी को ताकत बनाने का नाम है फिल्म 'हिचकी'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

#Hichki continues its SUPER RUN... Wed better than Mon and Tue... Fri 3.30 cr, Sat 5.35 cr, Sun 6.70 cr, Mon 2.40 cr, Tue 2.35 cr, Wed 2.60 cr. Total: ₹ 22.70 cr [961 screens]. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 29, 2018
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' ने 5 दिन में निकाली लागत, जानें कमाई
मालूम हो कि रानी मुखर्जी ने चार साल बाद बड़े परदे पर दस्तक दी है. रानी मुखर्जी को आखिरी बार 2014 में ‘मर्दानी’ में एक दबंग पुलिस अफसर के किरदार में देखा गया था. इसके बाद वह प्रेग्नेंसी और बेटी आदिरा चोपड़ा की परवरिश में बिजी हो गई थीं. अब वे 'हिचकी (Hichki)' लेकर आई हैं. इसके जरिए रानी ने दिखा दिया है कि एक प्रेडिक्टेबल सब्जेक्ट के बावजूद वे कैरेक्टर में जान डालने की कूव्वत रखती हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग दिल को छू लेती है.
VIDEO: कमजोरी को ताकत बनाने का नाम है फिल्म 'हिचकी'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hichki Box Office Collection Day 7, Hichki, Rani Mukerji