हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Echoes of the Past) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने कंगना रनौत, इम्तियाज अली और मनोज बाजपेयी जैसे एक्टर्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है. इस फिल्म ने शुरुआत से ही अच्छा कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 2.45 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. वहीं दूसरे दिन 3.25 करोड़ और तीसरे दिन 3.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा. फिल्म का बजट 15 करोड़ बजट रुपये बताया जा रहा है. यह फिल्म जल्द ही अपना बजट वसूल कर सकती है. इस फिल्म को शुरुआत में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे अहम किरदार में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस चेतना पांडे ने NDTV से बात की और अपने फिल्मी सफर और हॉन्टेड 3D के बारे में कई खुलासे किए.
कैसे मिली 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट'?
चेतना पांडे ने बताया कि "जब मैं खतरों के खिलाड़ी शूट कर रही थी. उस वक्त मेरे पास विक्रम भट्ट जी के ऑफिस से कॉल आया था. लेकिन उस वक्त उनकी टीम कोई दूसरी फिल्म बना रही थी. उस फिल्म को लेकर मैं उनसे मिली थी. मेरी विक्रम भट्ट जी से मुलाकात हुई तो मैंने उनको अपने मन की बात बताई और कहा कि मुझे बॉलीवुड में काफी समय हो गया है, मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छा काम मिलेगा. उस वक्त में प्रोडक्शन हाउस खोलने का सोच रही थी. आज सोशल मीडिया के माध्यम से आप अपना टैलेंट दिखा सकते हो. अगर आपको चांस नहीं मिला तो आप सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कर सकते हैं. इसके बाद मैं 1 साल तक विक्रम भट्ट सर से नहीं मिली थी. विक्रम भट्ट जी ने 'हॉन्टेड 3D' की शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन उस वक्त कोई दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया था. लेकिन उस एक्ट्रेस को बाद में फिल्म से निकाल दिया गया. मुझे वह दिन अभी भी याद है कि आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आई थी. मैंने उस फिल्म से जोड़ा एक कॉस्ट्यूम पहना था, जिसमें मैं बिल्कुल आलिया भट्ट की तरह दिख रही थी. सोशल मीडिया पर विक्रम भट्ट जी ने मेरी वह फोटो देखी और मुझे कॉल किया. जब मैं विक्रम भट्ट जी के ऑफिस गई तो उन्होंने कहा कि मैं आपको फिल्म में कास्ट करने चाहता हूं. मुझे लगा कि सर मुझसे मजाक कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने मुझे कॉन्ट्रैक्ट साईन करने को कहा और मुझे फिल्म की कहानी और किरदार बताया. फिर विक्रम भट्ट जी ने मुझे वॉइस मैसेज में फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट भेजी. उस वक्त मेरी आंखों से आंसू आ गए थे. क्योंकि सबसे पहले तो सुनहरी की दिल छूने वाली कहानी थी और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि यह मेरे लिए लिखा गया है. दूसरे दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई."
जब फिल्म का पहला सीन शूट हुआ
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "वह दिन मुझे अभी भी याद है, जब फिल्म का पहला सीन शूट हो रहा था. जिसमें मैं मिमोह चक्रवर्ती से टकराती हूं. वह सीन शूट होने के बाद विक्रम भट्ट जी ने मेरी तारीफ की और कहा कि चेतना तुमने कमाल कर दिया. पूरी टीम ने कहा कि स्वागत है, हमें हमारी सुनहरी मिल गई है. वह पल मेरे लिए कभी ना भूलने वाला था."
हॉन्टेड 3डी को लेकर चेतना पांडे ने कहा कि "आप अपने जीवन में प्रार्थना करते हो और एक चांस का इंतजार करते हो, जो मैंने किया है. मैं काफी समय से बॉलीवुड में लगी हूं, आउटसाइडर्स को इतनी जल्दी मौके नहीं मिलते, लेकिन भगवान की कृपा से मुझे वह एक चांस मिला. मेरे परिवार का आशीर्वाद और आपकी मेहनत और मेरा जो पिछला स्ट्रगल रहा, उसने मुझे आज के लिए तैयार रखा. जब विक्रम भट्ट सर ने मुझे इस फिल्म में कास्ट किया, तब मुझे लगा कि मैं दुनिया को दिखाने के लिए तैयार हूं कि मेरे अंदर भी टैलेंट है. ऐसा बहुत कम होता है जब फिल्म में लड़कियों के किरदार बहुत बड़ा होता है, जिसमें बहुत ही स्ट्रांग किरदार निभाने का मौका मिलता है."
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "हमारी बहुत ही छोटी फिल्म है. कभी-कभी होता है, जब तक आप अच्छा परफॉर्मेंस करके नहीं दिखाते, तब तक ऑडियंस को भरोसा नहीं होता. इतने दिनों में हमारी फिल्म ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है. हमारी टीम को फिल्म पर बहुत भरोसा था. फिल्म को लेकर काफी कॉम्प्लीमेंट्स मिले थे. जब फिल्म का टीजर आया, लोगों ने ट्रोल भी किया था. जब ऑडियंस फिल्म को जाकर देखती है, तब सही रिव्यूज का पता चलता है. सुपरस्टार्स की जो फिल्में होती हैं, उनको हर कोई देखना चाहता है, क्योंकि उनके अपने फैंस होते हैं. लेकिन फिल्म में न्यू एक्टर्स को लेना, यह एक बहुत बड़ी रिस्क होता है. विक्रम भट्ट जी को रिस्क लेने की आदत है और मैं खुश हूं कि हमारे इंडस्ट्री में विक्रम भट्ट जैसे डायरेक्टर्स हैं. क्योंकि जो लोग छोटे शहर से आते हैं, विक्रम जी की वजह से उनके सपने पूरे होते हैं. मुझे उम्मीद है कि फिल्म 50 करोड़ से ऊपर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है. यह हमारे लिए बहुत बड़ा अचीवमेंट होगा."
ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह की निकली लॉटरी, हॉरर फिल्म की कमाई से 12 जून को रिलीज हुई फिल्मों को चटाई धूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं