विज्ञापन

बिहार का 37 साल पुराना ये गाना आशिकों का है फेवरेट, 56 रुपए में भोजपुरी सिंगर ने गाया गीत, सलमान ने बनाया सदाबहार

बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म में सदाबहार लव सॉन्ग गाया था. हैरानी की बात यह है कि इस कल्ट गाने के लिए उन्हें केवल 56 रुपये फीस मिली थी, लेकिन 37 साल बाद भी यह गीत लोगों की जुबान पर है.

बिहार का 37 साल पुराना ये गाना आशिकों का है फेवरेट,  56 रुपए में भोजपुरी सिंगर ने गाया गीत, सलमान ने बनाया सदाबहार
सलमान खान का यह गाना है बिहार का प्रसिद्ध लोकगीत
YouTube

बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जो समय के साथ पुराने नहीं पड़ते, बल्कि हर गुजरते साल के साथ और ज्यादा खास बन जाते हैं. ऐसा ही एक गीत है ‘कहे तोसे सजना', जिसे बिहार की प्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. यह गाना साल 1989 में रिलीज हुई सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया का हिस्सा था. दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म से सलमान खान ने बॉलीवुड में कदम रखा, उसी फिल्म से शारदा सिन्हा ने भी हिंदी फिल्मों में अपने गायन की शुरुआत की थी. 37 साल बाद भी यह गीत रोमांस पसंद करने वालों की पहली पसंद बना हुआ है और इसे बॉलीवुड के सबसे यादगार प्रेम गीतों में गिना जाता है.

‘कहे तोसे सजना' ने बनाया अलग मुकाम

फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल रही थी. सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ सलमान खान (Salman Khan) और भाग्यश्री को स्टार बना दिया, बल्कि इसके गानों ने भी रिकॉर्डतोड़ लोकप्रियता हासिल की. इनमें ‘कहे तोसे सजना (Kahe Toh Se Sajna)' खास तौर पर दर्शकों के दिलों में बस गया.

इस गीत की सबसे बड़ी खासियत इसके भोजपुरी रंग से भरे बोल थे, जो सीधे दिल को छूते हैं. शारदा सिन्हा की मधुर आवाज ने इस गाने को एक अलग पहचान दी. फिल्म में यह गीत प्रेम और भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है. यही वजह है कि दशकों बाद भी यह गाना शादी-ब्याह, संगीत समारोह और रोमांटिक प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है.

सिर्फ 56 रुपये फीस में गाया था यह अमर गीत

इस गाने से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा भी है. बताया जाता है कि शारदा सिन्हा को ‘कहे तोसे सजना' गाने के लिए मात्र 56 रुपये फीस दी गई थी. आज के दौर में जब एक गाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, तब यह रकम सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है.

1989 में रिलीज हुई मैंने प्यार किया को करीब 1 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं सलमान खान को उनकी पहली फिल्म के लिए करीब 30 हजार रुपये मिले थे. दूसरी ओर, शारदा सिन्हा ने बेहद मामूली फीस में ऐसा गीत गाया, जो आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा है.

यह भी पढ़ें: मोहब्बतें में ऐश्वर्या राय नहीं ये एक्ट्रेस बनने वाली थी मेघा, प्रीति झंगियानी ने कहा- मैंने उन्हें ऑफिस में बैठे देखा था

हालांकि बाद में शारदा सिन्हा ने फिल्मों में ज्यादा काम नहीं किया और लोकसंगीत को ही अपना प्रमुख क्षेत्र बनाया. उन्होंने बिहार और पूर्वांचल की लोक परंपराओं को देशभर में पहचान दिलाई. गैंग्स ऑफ वासेपुर का लोकप्रिय गीत ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया' भी उनकी आवाज का ही जादू था. यही वजह है कि शारदा सिन्हा को आज भी भारतीय लोकसंगीत की सबसे सम्मानित गायिकाओं में गिना जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sharda Sinha, Bihar, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com