विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2021

Harshaali Malhotra ने इस अंदाज में किया डांस, फैन्स बोले- मुन्नी तो बड़ी हो गई...Video वायरल

हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 'Tem Que Bater feat' पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Harshaali Malhotra ने इस अंदाज में किया डांस, फैन्स बोले- मुन्नी तो बड़ी हो गई...Video वायरल
हर्षाली मल्होत्रा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) में 'मुन्नी' (Munni) का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) अब काफी यंग हो गई हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका स्टाइल खूब चर्चाओं में हैं. 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) फिल्म में उनके मासूम से किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया गया था. अब हर्षाली मल्होत्रा के डांस वीडियो भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Video) ने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें जबरदस्त अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है.

डांस वीडियो किया शेयर

हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Video) ने को 'Tem Que Bater feat' म्यूजिक पर शानदार डांस करते देखा जा सकता है. इस वीडियो में उनका स्टाइल इतना जबरदस्त है कि, फैन्स खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो में हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने क्रीम कलर की ड्रेस पहनी हुई है. वहीं उनके एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'मुन्नी तो बड़ी हो गई है', तो दूसरे ने लिखा है 'Awesome'.

हर्षाली मल्होत्रा इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

हर्षाली मल्होत्रा के करियर की शुरुआत साल 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान से हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने ‘मुन्नी' का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था. सलमान खान के साथ मुन्नी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshaali Malhotra, Harshaali Malhotra Video, Harshaali Malhotra Dance Video, Harshaali Malhotra Instagram, Salman Khan, Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com