आज के समय में लोगों के पास इतना काम है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ मिनट सुकून के निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. सुबह ऑफिस जाने की जल्दी और रात को दिनभर की थकान, ऐसे में मन को शांत करने के लिए कई लोग भक्ति का सहारा लेते हैं. ऐसे में हनुमान चालीसा भी एक लोकप्रिय धार्मिक रचनाओं में से एक है, जिसे भक्त श्रद्धा से सुनते और पढ़ते हैं. लेकिन अगर आपके पास इतना समय नहीं है कि आप इसे पढ़ सकें या देर तक सुन सकें तो इसका एक ऐसा वर्जन भी मौजूद है, जिसमें पूरी हनुमान चालीसा को महज 2 मिनट 45 सेकंड में सुन सकते हैं. खास बात यह है कि इसे अपनी आवाज देने वाले कोई और नहीं, बल्कि मशहूर सिंगर शंकर महादेवन हैं.
2:45 मिनट में पूरी हनुमान चालीसा,शंकर महादेवन की आवाज
शंकर महादेवन की आवाज में ये हनुमान चालीसा 'Hanuman Chalisa Breathless' के नाम से Shemaroo Bhakti के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई थी. ये वीडियो 11 जुलाई 2022 को अपलोड हुआ और ये 2.45 सेकंड की है. इसके इस वर्जन में संत तुलसीदास द्वारा रचित पूरी हनुमान चालीसा को गाया गया है. इस हनुमान चालीसा को शंकर महादेवन की आवाज ने सदाबहार बनाया, वहीं इसका संगीत डॉ. संजय राज गौरीनंदन का म्यूजिक है, इसकी म्यूजिक अरेंजमेंट और प्रोग्रामिंग विजय लाडेकर ने की है. इसके बोल संत तुलसीदास की हनुमान चालीसा के ही हैं.
शंकर महादेवन इससे पहले भी हनुमान चालीसा रिकॉर्ड कर चुके हैं. साल 2016 में हनुमान चालीसा सिंगल टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हुआ था, जिसकी लंबाई करीब 9 मिनट थी.
यह भी पढ़ें | चीची की 6 फिल्में, हर फिल्म में किरदार अलग पर नाम सेम, चौथी वाली के 7 गाने सातों सुपरहिट
करोड़ों बार देखा गया ये फास्ट वर्जन
बात करें 2:45 मिनट वाले हनुमान चालीसा के इस वर्जन की तो, इसे यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. शेमारु के इस वीडियो पर इसे 36 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. यानि जिन लोगों के पास समय की कमी है, उनके लिए इसका ये फास्ट वर्जन सुनकर मन को शांति दिलाने में मदद कर सकता है. शंकर महादेवन की दमदार आवाज में इसका ये फास्ट वर्जन इसे उनके बाकी गानों से थोड़ा अलग बनाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं