विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2021

हंसिका मोटवानी ने राखी सावंत के मीम पर जमकर की मस्ती, Video हुआ वायरल

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के फेमस डायलॉग की लिप्सिंग की है.

हंसिका मोटवानी ने राखी सावंत के मीम पर जमकर की मस्ती, Video हुआ वायरल
हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) एक जानी मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने टीवी जगत के साथ बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है. हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'शका-लका बूम-बूम' से की थी. जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी. हंसिका सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर अकसर चर्चाओं में रहती हैं. हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट किया है. जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देख उनके फैंस कई मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने राखी सावंत (Rakhi Sawant) के बिग बॉस-14 दिनों को याद करते हुए उनका एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने इस वीडियो में राखी के द्वारा बोले डायलॉग को लिप्सिंग किया है और उनकी तरह अभिनय कर रहीं है. यह वीडियो बिग बॉस-14 के सेट का था. जिसका हंसिका ने मीम तैयार किया है. हंसिका कैप्शन में लिखती हैं, 'हा हा यह मजेदार था, अम्मू मुझे मदद करने के लिए धन्यवाद.' हंसिका ने यह काफी फनी अंदाज में किया है. जो आपको हसने पर मजबूर कर देगा. हंसिका का यह वीडियो लोगो को बहुत पसंद आ रहा है.

बता दें कि हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) बचपन से अभिनय करती आई हैं. सीरियल "शका लका बूम-बूम" में उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम किया था. इसके बाद वह ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta)की फिल्म "कोई मिल गया" में नजर आई थी. 15 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने तेलुगू फिल्मों में लीड एक्ट्रेस काम करना शुरू किया था. इसके बाद वह हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) की फिल्म "आपका सुरूर" में भी दिखाई दीं थीं. जो बहुत हिट हुई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansika Motwani, Hansika Motwani Video Viral, Hansika Motwani Instagram, Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Video, Rakhi Sawant Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com