विज्ञापन
This Article is From May 26, 2022

17 साल लिव-इन में रहने के बाद 'हंसल मेहता' ने की सफीना हुसैन से 54 की उम्र में शादी, तस्वीरें वायरल 

जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में अपनी पार्टनर के साथ 54 की उम्र में शादी रचाई है. बुधवार को उन्होंने सैफीना का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है.

17 साल लिव-इन में रहने के बाद 'हंसल मेहता' ने की सफीना हुसैन से 54 की उम्र में शादी, तस्वीरें वायरल 
हंसल मेहता ने की सफीना हुसैन से शादी
नई दिल्ली:

जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में अपनी पार्टनर के साथ 54 की उम्र में शादी रचाई है. बुधवार को उन्होंने सैफीना का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. बात दें की दोनों 17 सालों से लिव इन में रह रहे थे. दोनों के दो बच्चे भी हैं, वहीं लंबे समय के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.  

हंसल मेहता ने हाल ही में अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. इन खास तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं.- '17 साल से हम दोनों ने ही अपने बच्चों को बड़े होता देखा है. हमने अपने हर सपने को पूरा किया है. वहीं अब हमने शादी के सपने को भी पूरा करने का फैसला किया है. हमेशा की तरह यह किसी भी प्लानिंग के साथ नहीं  किया गया था. आखिरकार प्यार सब करवा ही देता है'. 

आपको बता दें की फैन्स के साथ ही बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी हंसल मेहता और साफीना को शादी की बधाई दे रहे हैं. बता दें की हुमा कुरैशी, प्रतीक गांधी, राजकुमार राव, एकता कपूर, मनोज बाजपेयी जैसे कई सितारे दोनों के इस नए सफर की बधाई देते थक नहीं रहे हैं.  

VIDEO: कियारा आडवाणी सेट के बाहर आईं नजर

लेखक के बारे में
img
दीक्षा त्रिपाठी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansal Mehta, Hansal Mehta Filmmaker, Hansal Mehta Wedding, Hansal Mehta Wedding Photos Viral, Hansal Mehta Wife, Hansal Mehta Safeena Husain, Safeena Husain, Hansal Mehta Livin Relationship With Safeena Husain, Live In Relationship, Who Is Safeena Husain, Hansal Mehta Age, Hansal Mehta Instagram, हंसल मेहता, हंसल मेहता की शादी की तस्वीरें वायरल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com