Movies To Be Released : एंटरटेनमेंट के लिहाज से ये वीकेंड बेहद खास रहने वाला है. मकर संक्रांति से पहले एक से बढ़कर एक 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं. जिनमें ज्यादातर मूवीज 12 जनवरी को आ रही है. बॉक्स ऑफिस इस पूरे हफ्ते नई फिल्मों (Movies To Be Released) से सजा रहेगा. ये फिल्में साउथ की फिल्में हैं, जो हिंदी में भी रिलीज होंगी. तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सी 5 धमाकेदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं...
हनुमान
तेलुगु फिल्म 'हनुमान' कई भाषाओं में 12 जनवरी को रिलीज हो रही है. यह हिंदी में भी रिलीज की जाएगी. प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. यह एक सुपरहीरो फिल्म है. जिसका कॉन्सेप्ट भगवान हनुमान से प्रेरित है. फिल्म में तेजा सज्जा लीड रोल में हैं. जो हनुमंतू के किरदार में नजर आएंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैप्टन मिलर
12 जनवरी को ही धनुष की तमिल फिल्म 'कैप्टन मिलर' भी रिलीज हो रही है. यह एक पीरियड फिल्म है, जिसकी कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौरान की है. धनुष इस फिल्म में अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन अरुण माथेश्वरन ने किया है. फिल्म में धनुष के अलावा शिव राजकुमार, संदीप किशन और जॉन कॉक्केन जैसे स्टार्स हैं.
गुंटूर कारम
महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'गुंटूर कारम' 12 जनवरी को ही रिलीज हो रही है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में महेश बाबू के साथ श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और राम्या कृष्णन जैसे स्टार्स हैं.
सैंधव
वेंकटेश की एक्टिंग वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'सैंधव' 13 जनवरी को रिलीज हो रही है. शैलेश कोलानु के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है, जिसकी बेटी रेयर डिसऑर्डर की शिकार है और उसकी जिंदगी बचाने के लिए 17 करोड़ का इंजेक्शन चाहिए. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और श्रद्धा श्रीनाथ भी किरदार में हैं.
ना सामी रंगा
नागार्जुन की तेलुगु फिल्म 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म का डायरेक्शन विजय बिन्नी ने किया है. इस एक्शन फिल्म में आशिका रंगनाथ लीड रोल में हैं. फिल्म का म्यूजिक एमएम कीरावानी ने दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं