प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही सीरीज ग्राम चिकित्सालय में डॉक्टर गार्गी के किरदार में नजर आ रही एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने शादी कर ली है. वहीं इस मौके पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि आलिया भट्ट ने अपनी बेस्टफ्रेंड के लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया है. आकांक्षा रंजन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत वेडिंग की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह पति और फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ नजर आ रही हैं. न्यूली मैरिड कपल को अपने इस खास पल को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है, जिसके चलते वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
आकांक्षा कपूर ने शेयर की शादी की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर आकांक्षा रंजन कपूर ने अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह रेड कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. जबकि उनके पति क्रीम कलर के कुर्ता पजामा में दिख रहे हैं. इस पोस्ट के साथ बैकग्राउंड में तू है तो गाना लगाया गया है. और कैप्शन में लिखा, तू ना तो घर घर नहीं लगता तू है तो डर नहीं लगता. इस पोस्ट पर एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने लिखा, उफ्फ आप दोनों बधाई हो.
आकांक्षा रंजन कपूर के पति हिंदी सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं, जो 13 साल से बॉलीवुड में हैं. उन्होंने अयान मुखर्जी की ये जवानी है दीवानी में बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर करियर की शुरूआथ की थी. जबकि करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल में भी बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर चुके हैं. वहीं जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना को शरण ने डायरेक्ट किया था. इसके अलावा उनकी डायरेक्टेड फिल्मों की लिस्ट में मैं एंड मिसेज माही का नाम शामिल है.
ये भी पढे़ं- रामायण- महाभारत ही नहीं दारा सिंह इस फिल्म में भी बने थे हनुमान, मौसमी चटर्जी ने कहा- माता सीता भगवान हनुमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं