विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2025

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने किया गणपति विसर्जन, बेटे संग डांस करते दिखे हीरो नंबर वन

गोविंदा ने बेटे यशवर्धन और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ मिलकर गणपति बप्पा के विसर्जन को धूमधाम से मनाया.

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने किया गणपति विसर्जन, बेटे संग डांस करते दिखे हीरो नंबर वन
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ किया बप्पा का विसर्जन
नई दिल्ली:

तलाक की अफवाहों का खंडन करने के बाद गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा गणपति विसर्जन के दौरान साथ में डांस करते नजर आए. इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. क्लिप में वाइट कुर्ते पजामे में हीरो नंबर वन नजर आ रहे हैं. जबकि सुनीता आहूजा सूट में दिख रही हैं. वहीं गोविंदा के बेटे यश गणपति बप्पा को गोद में उठाए हुए हैं. इससे पहले सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ बप्पा के सामने पोज देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट में वह अपने बेटे यशवर्धन, अपनी मां और एक्टर मनीष कोइराला के साथ कैमरे के सामने खड़ी नजर आईं. उन्होंने बस "गणपति बप्पा मोरया" लिखा और साथ में लाल दिल और हाथ जोड़े इमोजी भी लगाए.

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गोविंदा और सुनीता एक साथ सार्वजनिक रूप से नज़र आए, जिससे उनके तलाक की अफवाहों पर विराम लग गया.

अफ़वाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने मीडिया से कहा, "आप लोग गणपति मनाने आए हैं या विवाद? हमें इतने पास देखकर मीडिया के मुंह पर तमाचा तो नहीं लगा? अगर कुछ गड़बड़ होती, तो दूरियां आ जातीं. कोई भी ताकत हमें अलग नहीं कर सकती, न भगवान, न शैतान. कहते हैं, 'मेरा पति मेरा है', वैसे ही 'मेरा गोविंदा मेरा है'. मेरी सभी से विनम्र विनती है कि अफ़वाहों पर विश्वास न करें. जब तक आप हमसे न सुनें, किसी भी बात पर विश्वास न करें."

इससे पहले, गोविंदा के मैनेजर ने अभिनेता के अपनी पत्नी से तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था. आईएएनएस से बात करते हुए, शशि सिन्हा ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने खुलासा किया कि हालांकि सुनीता ने अदालत में दस्तावेज़ दायर किए थे, लेकिन शुरुआती दौर में ही मामला सुलझ गया था और अब दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया है. "नहीं, किसी ने ये शरारत की है. ये बहुत पुरानी बात है. कुछ नया नहीं है. तलाक जैसा कुछ नहीं होने वाला है. सब कुछ बेहतर हो रहा है. सब ठीक है. बहुत जल्द, सभी को अच्छी खबर मिलेगी,"

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Sunita Ahuja Dance, Govinda, Govinda Dance, Yashvardhan Ahuja Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com