विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

बजट 2026 से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट: KGF की सोने की खान वाली यादें फिर ताजा

Budget Day 2026: सोने की कीमत क्या है? चांदी का रेट कितना है? इन सवालों के बीच देखें केजीएफ सीरीज, जिसमें सोने की खान की कहानी को दुनियाभर में सराहा गया था. 

बजट 2026 से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट: KGF की सोने की खान वाली यादें फिर ताजा
बजट 2026 से पहले सोना और चांदी का गिरा रेट
नई दिल्ली:

सोने की कीमतों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 1 फरवरी 2026 को बजट पेश होने से पहले गोल्ड की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है. अब आज यानी 1 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोना 1,62,240 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि चांदी (Silver) की कीमत 2,78,000 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है. लेकिन यह हालात 2018 और 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘KGF' सीरीज की याद दिलाती है, जिसकी कहानी सोने की खान (कोलार गोल्ड फील्ड्स) के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रॉकी भाई के किरदार में सुपरस्टार यश नजर आए थे, जिसकी महत्वाकांक्षा और सोने की लालच दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी थी.

KGF में दिखाई गई सोने की कहानी 

‘KGF: Chapter 1' और ‘Chapter 2' में निर्देशक प्रशांत नील ने कोलार गोल्ड फील्ड्स (KGF) को आधार बनाकर एक एक्शन से भरपूर कहानी को पर्दे पर दिखाया था. फिल्म में दिखाया गया कि रॉकी (यश) एक गरीब लड़का सोने की खान का सबसे खतरनाक राजा कैसे बनता है. कहानी 1970-80 के दशक में सेट है, जहां सोने की खान पर कब्जे के लिए खूनी संघर्ष को पर्दे पर उतारा गया. फिल्म में सोने की लालच, ताकत और राजनीतिक साजिशें मुख्य थीम हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वास्तविकता में कोलार गोल्ड फील्ड्स भारत की सबसे पुरानी सोने की खदान थी, जो ब्रिटिश काल से चली आ रही थी और 2001 में बंद हो गई. 

ये भी पढ़ें- टॉक्सिक की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने रिवील किया कार वाली मिस्ट्री गर्ल का चेहरा, जानें कौन है ये 'सिमिट्री गर्ल'

बॉक्स ऑफिस पर किया केजीएफ ने राज

सोने की खान की कहानी को डायरेक्टर प्रशांत नील और यश ने ऐसे पर्दे पर उतारा कि ‘KGF' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई हासिल की. वहीं कन्नड़ सिनेमा को पैन-इंडिया स्तर पर पहुंचाने का काम किया. इसके चलते अब फिल्म सीरीज के फैंस को ‘KGF Chapter 3' का बेसब्री से इंतजार है. प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स और यश ने पुष्टि की है कि स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन प्रोडक्शन 2025-26 में शुरू होने की उम्मीद लगाई जा सकती है. 

टॉक्सिक में नजर आएंगे यश

केजीएफ 3 का इंतजार कर रहे फैंस को यश पहले पर्दे पर नजर आने वाले हैं. दरअसल, 19 मार्च को यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक नजर आएगी, जिसकी पहली झलक हाल ही में सामने आई थी. वहीं फिल्म में यश का अलग अवतार देखने को मिला था. 

ये भी पढ़ें- 'कभी ऐसा सीन नहीं करूंगा जो मम्मी-पापा के साथ ना देख सकूं', टॉक्सिक स्टार यश ने कई साल पहले किया था ये दावा, अब टीजर पर बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kgf, Gold Price, Silver Price, Budget 2026, Kgf Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com