किसी भी ट्रेंडिंग गाने पर बीच बाजार, भीड़ के बीच या टूरिस्ट प्लेस पर डांस करने का चलन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. बिना ये सोचे कि उस डांस की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं. कई कंटेंट क्रिएटर्स इस तरह के वीडियो बनाते हैं. इन दिनों भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी का गाना खूब हिट हो रहा है. गाने के बोल हैं दहेज में फॉर्च्यूनर चाहिए. इस हिट गाने पर एक इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने टूरिस्ट प्लेस पर अचानक आकर खूब धमाल डांस किया. उसका डांस तो जबरदस्त है ही लेकिन सारी लाइमलाइट बटोर कर ले गया पीछे खड़ी युवती का एक्सप्रेशन, जिसे देखकर यूजर्स बस यही कह रहे हैं कि उसे तेज गुस्सा आ रहा है.
गुस्से ने खींचा ध्यान
सिमरन साहा नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये डांस वीडियो शेयर किया गया है. इस डांस वीडियो में कुछ लोग सैर करते दिख रहे हैं. अचानक व्हाइट साड़ी में एक युवती वहां आती है और पर्पल कुर्ते वाली महिला को पीछे की तरफ इशारा करती है. महिला उस के कहने पर पीछे देखने लगती है और वो कंटेंट क्रिएटर भोजपुरी गाने दहेज में उनको फॉर्च्यूनर चाहिए पर डांस करना शुरू कर देती है. लड़की अपनी धुन में मगन होकर डांस करती रहती है लेकिन पीछे खड़ी युवती उसे गुस्से से घूरने लगती है. वो काफी देर तक डांस कर रही लड़की को घूरती है और कुछ कुछ बड़बड़ाती हुई भी दिखती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नाक पर है गुस्सा
इस वीडियो को शेयर करते हुए कंटेंट क्रिएटर ने भी कैप्शन में लिखा कि गुस्सा तो दीदी की मोटी नाक पे रहता है. इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने भी पीछे खड़ी युवती के गुस्से पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा कि आंटी की चश्मे वाली बेटी को गुस्सा आ गया. कुछ यूजर्स ने कंटेंट क्रिएटर पर भी गुस्सा उतारा है कि उन्हें दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए. वहीं इस वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की को भी बाद में समझ आ गया कि उसने गलती कर दी है. और पीछे खड़ी महिला ने बस अपने एक्सप्रेशन से ही उसके डांस का पूरा भूत उतार दिया है. इस डांस वीडियो को 1 लाख 57 हजार 400 लाइक्स मिल चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं