विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2021

जेनेलिया डिसूजा पार्क में बन गईं बच्ची, ट्यूब स्लाइड से चिल्लाते हुए आईं और गिर पड़ीं नीचे- देखें Video

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) का हाल ही में एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्क में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं.

जेनेलिया डिसूजा पार्क में बन गईं बच्ची, ट्यूब स्लाइड से चिल्लाते हुए आईं और गिर पड़ीं नीचे- देखें Video
जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) पार्क में मस्ती करती आईं नजर
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. जेनेलिया डिसूजा का हाल ही में एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पार्क में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो को जेनेलिया ने अपने इंस्टागराम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक तीन लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में जेनेलिया चिल्लाते हुए स्लाइस से बाहर आती हैं और नीचे गिर पड़ती हैं. 


जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं. वीडियो में जेनेलिया जहां मस्ती करती हुई दिख रही हैं तो वहीं उनके पति यानी रितेश देशमुख उनका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया डिसूजा ने लिखा, "बच्चों के साथ एक दिन बाहर. लेकिन ऐसे लैंड करना, मुझे सबसे बड़ा बच्चा बनाता है. और मुझे लगता है कि मुझे यह पसंद भी आया. बच्चे आपको यह सिखाने में शानदार हैं कि हर पल को कैसे जीना चाहिए और जिंदगी का असल में क्या अर्थ है. मुझे लगता है कि यह बहुत आसान है."

जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) के इस वीडियो में उनका अंदाज काफी क्यूट लग रहा है. जेनेलिया डिसूजा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म तुझे मेरी कसम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्मों में भी खूब पहचान बनाई. बॉलीवुड में जेनेलिया डिसूजा ने जाने तू या जाने ना और मस्ती जैसी कई फिल्मों से भी खूब नाम कमाया. बता दें कि जेनेलिया इन दिनों फिल्मों से दूर होने के बाद भी सुर्खियों में बनी रहती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Genelia Dsouza, Genelia D'souza Video, Genelia D'souza Having Fun In Park, Genelia D'souza Fun In Sliding Pipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com