- गौहर खान ने शेयर किया वीडियो
- जैद दरबार के साथ किया क्यूट डांस
- बीते साल हुई थी गौहर-जैद की शादी
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं. वहीं, गौहर भी जैद के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरों को अक्सर शेयर करती रहती हैं. ऐसे में गौहर (Gauahar Khan Dance) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जैद के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में दोनों बड़े ही क्यूट अंदाज में एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं. गौहर का ये डांस वीडियो उनके फैन्स को खासा पसंद आ रहा है और वे इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
गौहर खान (Gauahar Khan Dance Video) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “माय बेस्टी..क्या हमने अच्छा किया..बताओ?”. बता दें, वीडियो के बैकग्राउंड में जस्टिन वेलिंगटन का गाना ‘माय बेस्टी एंड योर बेस्टी' चल रहा है, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है. गौहर की इस वीडियो पर अभी तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “आप दोनों से बहुत प्यार है..आपको देख कर चेहरे पर स्माइल आ जाती है”. एक और यूजर लिखते हैं, “शादी करने के बाद जैद भाई ग्लो कर रहे हैं”. वहीं कुछ लोग कपल को क्यूट भी बता रहे हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें, गौहर खान (Gauahar Khan) ने इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार (Zaid Darbar) से बीते साल शादी की थी. दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी. कपल के शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था. बात करें गौहर के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं