विज्ञापन

गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसले, फ्रैक्चर हुआ हाथ, बेड से उठना मुश्किल

पीयूष मिश्रा जल्द 'दुल्हनिया ले आएगी' नाम से एक फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान पर पीयूष नजर नहीं आए तो उनके बारे में सवाल हुआ. इस पर डायरेक्टर ने उनके ना दिखने की वजह बताई.

गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर पीयूष मिश्रा बाथरूम में फिसले, फ्रैक्चर हुआ हाथ, बेड से उठना मुश्किल
पीयूष मिश्रा को बाथरूम में फिसलने के बाद लगी चोट
Social Media
नई दिल्ली:

सीनियर एक्टर पीयूष मिश्रा अपने घर पर बाथरूम में फिसलने के चलते घायल हो गए. पीयूष के घायल होने की खबर उनकी आने वाली फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के डायरेक्टर आकाश आदित्य लामा के जरिए बाहर आई. दरअस आकाश अपनी फिल्म की प्रमोशन में जुटे थे. इसी दौरान दैनिक भास्कर के साथ उनकी खास बातचीत में पीयूष मिश्रा के बारे में पूछा गया. इस सवाल के जवाब में उन्होंने पीयूष मिश्रा के साथ हुए हादसे का जिक्र किया. 

दरअसल प्रमोशनल इवेंट में पीयूष मिश्रा भी पहुंचने वाले थे. जब वे नदारद दिखे तो उनके बारे में सवाल किया गया. इस पर आकाश ने बताया कि पीयूष मिश्रा अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए. इसके चलते उनका हाथ टूट गया. कुछ छोटीमोटी चोटें भी हैं. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है. इस वजह से वह फिल्म से जुड़ी सभी प्रमोशनल एक्टिविटीज से दूर ही रहेंगे.

यह भी पढ़ें: OTT TOP 10: दसवें नंबर पर अनुपमा, ओटीटी पर नहीं मिल रहा भाव, नंबर-1 का नाम कर देगा हैरान

आकाश ने बताया कि पीयूष लंबे समय से बीमार चल रहे थे बावजूद इसके वह काम कर रहे थे. उनके अंदर का डेडिकेटेड कलाकार ही है जो वे फिर भी पूरी हिम्मत और हौसले के साथ 'दुल्हनिया ले आएगी' से जुड़े इवेंट्स और प्रमोशन एक्टिविटीज में हिस्सा लेने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन अब उनकी हालत ऐसी नहीं है कि वह काम पर लौट सकें. वह बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं और फिलहाल फुल बेड रेस्ट पर हैं.

दुल्हनिया ले आएगी कब हो रही रिलीज?

खुशाली कुमार के लीड रोल वाली 'दुल्हनिया ले आएगी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इससे जो झलक मिली उससे समझ आता है कि फिल्म  कॉमेडी, रोमांस, पारिवारिक रिश्तों और शादी-ब्याह के मजेदार माहौल से भरपूर है. कुलमिलाकर ये एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है. इस फिल्म में खुशाली के साथ महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा लीड रोल में हैं. ये फिल्म 24 जुलाई को थियेटर्स में रिलीज होने वाली है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Piyush Mishra, Piyush Mishra Age, Entertainment, Bollywood, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com