विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

अथिया शेट्टी और के.एल राहुल का शादी के बाद पहला VIDEO आया सामने, यूं प्यार से पोज देते आए नजर

Athiya Shetty-KL Rahul: अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें यह जोड़ा बहुत ही प्यारा लग रहा है.

अथिया शेट्टी और के.एल राहुल का शादी के बाद पहला VIDEO आया सामने, यूं प्यार से पोज देते आए नजर
अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल का पहला वीडियो आया सामने
नई दिल्ली:

First video of Athiya Shetty and KL Rahul after Wedding: सुनील शेट्टी की लाड़ली बिटिया अथिया शेट्टी क्रिकेटर के.एल. राहुल के साथ विवाह बंधन में बंध गई हैं. आज दोनों की सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस पर शादी हुई. इस शादी को जहां बहुत ही सिम्पल रखा गया था, वहीं बॉलीवुड के कुछ सितारे भी इसमें नजर आए. लेकिन इसके साथ ही अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल का पहला वीडियो भी सामने आ गया है. इस वीडियो में नवविवाहित जोड़े अथिया शेट्टी क्रिकेटर के.एल. राहुल हाथ थामे फोटोग्राफरों से मुखातिब होता नजर आ रही है. 

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल शादी के जोड़े में हैं और वह फोटोशूट करवा रहे हैं. इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड के कई स्टार नजर आए. टाइगर श्रॉफ बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ शादी में पहुंचे थे जबकि अर्जुन कपूर बहन अंशुला कपूर के साथ शादी मे नजर आए. अंशुला को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ दिखीं. मेहमानों में अनुष्का रंजन पति आदित्य सील के साथ आई थीं. बता दें कि अथिया और राहुल के 2019 से एक दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Athiya Shettym, KL Rahul, Athiya Shetty-KL Rahul Wedding, First Video Of Athiya Shetty KL Rahul Wedding, Athiya Shetty, Suniel Shetty, Khandala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com