विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

संजय झा ने सचिन पायलट को CM बनाने का दिया सुझाव, फिल्ममेकर बोले- जिसका सत्ता का लालच राज्य के...

राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी घमासान पर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने लिखा कि राजस्थान में कई समाधान हो सकते हैं, लेकिन धमकी और अस्थिरता इसका कोई समाधान नहीं है. हंसल मेहता ने अपने ट्वीट के जरिए संजय झा को भी जवाब दिया है.

संजय झा ने सचिन पायलट को CM बनाने का दिया सुझाव, फिल्ममेकर बोले- जिसका सत्ता का लालच राज्य के...
राजस्थान (Rajasthan) में जारी घमासान को लेकर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने किया ट्वीट
  • संजय झा ने दिया सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव
  • हंसल मेहता ने दिया संजय झा के ट्वीट का जवाब
  • हंसल मेहता ने कहा कि जिसका सत्ता का लालच
नई दिल्ली:

राजस्थान (Rajasthan) में सियासी घमासान जारी है. सोमवार को सचिन पायलट के बागी तेवरों के बाद सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विधायकों संग विजयी मुद्रा दिखाते हुए दावा किया कि उनके पास 106 विधायकों का समर्थन है. राजस्थान में जारी इस घमासान के बीच हाल ही में बॉलीवुड के फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में हंसल मेहता ने लिखा कि राजस्थान में कई समाधान हो सकते हैं, लेकिन धमकी और अस्थिरता इसका कोई समाधान नहीं है. हंसल मेहता ने अपने ट्वीट के जरिए संजय झा का भी जवाब दिया है.

कांग्रेस नेता संजय झा (Sanjay Jha) ने राजस्थान में जारी घमासान पर अपनी राय देते हुए लिखा, "सचिन पायलट को सीएम बनाना चाहिए. अशोक गहलोत को कमजोर राज्यों को पुनर्जीवित करने के लिए एक वरिष्ठ संगठनात्मक भूमिका दी जानी चाहिए. आरपीसीसी के प्रमुख के रूप में एक नया नेता नियुक्त किया जाना चाहिए." ऐसे में संजय झा के ट्वीट का जवाब देते हुए हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने लिखा, "यहां कई समाधान हो सकते हैं. लेकिन धमकी, अस्थिरता और विद्रोह कोई समाधान नहीं है. खासकर इस समय में. क्या एक राज्य को ऐसे व्यक्ति को सौंपा जा सकता है, जिसका सत्ता का लालच, राज्य के प्रति उसके प्रेम से अधिक हो? निराशाजनक."

बता दें कि फिल्म निर्माता हंसल मेहता (Hansal Mehta) अपने विचारों के लिए खूब जाने जाते हैं. वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय पेश करते हैं. वहीं राजस्थान की बात करें तो  कुछ नेता उनको मनाने पहुंचे थे लेकिन मंगलवार को कांग्रेस की बैठक से किनारा करते हुए सचिन ने साफ कर दिया कि उनकी बगावत जारी है. उधर कांग्रेस ने किसी भी जोखिम से बचते हुए अपने विधायकों को एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है. सचिन पायलट का कहना है कि उनके पास 30 विधायकों समर्थन हैं, लेकिन कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि उनके पास 16 से अधिक नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hansal Mehta, Rajasthan, Rajasthan Government, Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Ashok Gehlot On Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com