विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2023

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के कुछ अनदेखे पल, रेखा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड सितारों की देखें खूबसूरत तस्वीरें

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की कुछ अनदेखी तस्वीरें स्टार्स और फैंस ने शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इनमें रेखा, सलमान खान और आलिया भट्ट की झलक आपको देखने को मिलेगी.

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के कुछ अनदेखे पल, रेखा से लेकर आलिया भट्ट तक बॉलीवुड सितारों की देखें खूबसूरत तस्वीरें
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की सितारों से सजी शाम की देखें तस्वीरें
नई दिल्ली:

Filmfare Awards 2023: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 बीते दिन टीवी पर देखने को मिला, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की. इनमें आलिया भट्ट, सलमान खान, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे सितारों  का नाम शामिल है. वहीं 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के कुछ अनदेखे पलों की तस्वीरें सामने आई है, जिस पर फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है. 

इन तस्वीरों में पहले तस्वीर जो सामने आई है वह खून भरी मांग के स्टार्स का रीयूनियन दिख रहा है, जिसमें दिग्गज अदाकारा रेखा और एक्टर कबीर बेदी साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. यह कभी ना दिखने वाला नजारा खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

तीसरी तस्वीर में टाइगर श्रॉफ की है, जिसमें वह एक फैन और बैकग्राउंड डांसर के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस भी रिएक्शन दिए बिना रह पाए हैं.

चौथी तस्वीर अवॉर्ड शो की है, जिसमें सलमान खान अपनी मैंने प्यार किया एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं, दोनों की तस्वीर देख फैंस को प्रेम और सुमन की याद आ गई है. 

छठी तस्वीर में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव अपना फिल्मफेयर अवॉर्ड फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, दोनों की फिल्म बधाई दो को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का अवॉर्ड 68वां फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है. 

सातवीं तस्वीर आलिया भट्ट और रेखा की है. जहां गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस दिग्गज अदाकारा से अवॉर्ड लेती हुई स्टेज पर नजर आ रही हैं, दोनों की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है.  

PS 2 की कुंदवई और नंदिनी? मणिरत्नम ने दिया ये जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Filmfare Awards 2023, Filmfare Awards 2023  moments, Filmfare Awards 2023  pics, Filmfare Awards 2023  unseen Pics, Rekha, Alia Bhatt, Salman Khan, Govinda, Tiger Shroff, Bhumi Pednekar, Rajkumar Rao, Badhaai Ho, Gangubai Kathiawadi, Bollywood News, Bollywood News In Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com