बॉलीवुड में बीते कई सालों से पाक कलाकारों पर बैन लगा हुआ है, लेकिन लगता है यह बैन अब हट चुका है, क्योंकि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं. बीते 9 साल पहले उन्हें रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में देखा गया था. अब फवाद खान फिल्म अबीर गुलाल से वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर होंगी और आज 1 अप्रैल को फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है. टीजर में फवाद खान का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है.
9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी
वाणी कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म अबीर गुलाल का टीजर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है, 'अब इंतजार खत्म, अबीर गुलाल और फवाद खान के साथ बड़े पर्दे पर प्यार की वापसी हो रही है, रिचर लेंस फिल्म, 9 मई को थिएटर में मिलते हैं'. टीजर की बात करें तो यह 1.02 मिनट का है, जिसमें फवाद और वाणी के एक कार में बैठे हुए हैं. टीजर में फवाद खान झक्कास एक्टर अनिल कपूर स्टारर फिल्म 1942 लव स्टोरी का रोमांटिक सॉन्ग 'कुछ ना कहो' गा रहे हैं और वाणी एक्टर को देख मुस्कुरा रही हैं. दोनों कार के अंदर है और बाहर बारिश हो रही है, माहौल पूरी तरह से रोमांटिक है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The wait is over! Bringing love back to the big screen with Abir Gulaal and Fawad Khan. A Richer lens film @aricherlens_ . See you in the cinemas on 9th May! ❤️✨@aricherlens_ @vivekbagrawal @AvantikaH_A @AartiSBagdi @saregamaglobal #rakeshsippy #aarjaypictures#indianstories… pic.twitter.com/RcWAa9WIGQ
— Vaani Kapoor (@Vaaniofficial) April 1, 2025
फवाद खान का बॉलीवुड डेब्यू कब हुआ?
फवाद खान ने साल 2016 में कपूर एंड संस से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद इसी साल उन्हें धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में भी देखा गया था, जिसे खुद करण जौहर ने डायरेक्ट किया था. अब पूरे आठ साल बाद फवाद फिल्म अबीर गुलाल से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. गौरतलब है कि साल 2016 में पाक आतंकियों ने कश्मीर के उरी में भारतीय जवानों पर हमला कर दिया था, जिसमें देश के कई जवान शहीद हो गये थे. इस अटैक के बाद से भारत ने पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगा दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं