विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2024

करीना कपूर ने सैफ के साथ शेयर कीं लवी-डबी पिक्स तो इस बात से नाराज हुए फैन्स, बोले- ईद के दिन तो... 

करीना कपूर ने कुछ देर पहले सैफ अली खान के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. लेकिन एक बात सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल अच्छी नहीं लगी और वे एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं.

करीना कपूर ने सैफ के साथ शेयर कीं लवी-डबी पिक्स तो इस बात से नाराज हुए फैन्स, बोले- ईद के दिन तो... 
करीना ने सैफ के साथ शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान को सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखा जाता है. करीना अक्सर अपनी, सैफ और बच्चों की तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं. सैफ से करीना बहुत प्यार करती हैं और इस बात का वे इजहार भी कई बार कर चुकी हैं. इस बीच करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कपल के खूबसूरत रिश्ते की झलक दिखाता है. करीना कपूर ने एक के बाद एक कुल चार तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में बेबो के साथ उनके डियर हबी सैफ अली खान भी दिखाई दे रहे हैं. फैन्स इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

करीना ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
करीना कपूर पहली फोटो में सैफ के साथ हैं, जिसमें वे फोटो क्लिक कर रही हैं और सैफ उनके पीछे खड़े हैं. दूसरी फोटो एक पिज्जा की है. तीसरी फोटो में करीना और सैफ की शैडो दिखाई दे रहे हैं. वे सड़क पर एक दूसरे का हाथ थामे वॉक कर रहे हैं. जबकि आखिरी फोटो बहुत प्यारी है, जिसमें सैफ ने करीना का हाथ पकड़ा हुआ है. करीना ने इस फोटो में जो ब्रेसलेट पहना है, उस पर बेटर टुगेदर लिखा हुआ है. कुछ ही देर में करीना के इस पोस्ट को लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं.

करीना कपूर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए हैशटैग दिया है, "कपल्स जो पिज्जा खाते हैं और साथ में फिर दौड़ लगाते हैं". एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'इसे कहते हैं सच्चा प्यार'. तो एक ने लिखा है, 'भाभी जी ईद मुबारक तो बोल देते'. तो एक और लिखते हैं, 'इस पोस्ट से मुझे प्यार हो गया है'. ज्यादातर यूजर कमेंट सेक्शन में यही कहते दिखाई दे रहे हैं कि आज ईद है और इस मौके पर एक्ट्रेस को कम से कम ईद की बधाई तो जरूर देनी चाहिए थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareenakapoor Khan, Saif Ali Khan, Eid 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com